बहुत पुरानी बात है। यूनान में हेलाय. नामक एक संत रहता था। उनके पुत्र का नाम 'रोमन' और पुत्रवधु का नाम था 'हेली' था। पुत्रवधू धार्मिक प्रवृत्ति की थी लेकिन हमाक एक कुटिल व्यक्ति था। उसकी किराते की दुकान थी। वह अपने हर ग्राहक को ठग लेता। लोग उसे 'ठग सेट' के नाम से बुलाने लगे। वह जितना धन क्रमाता, वह जल्द ही खर्च हो जाता था।
हेलाक की पुत्रवधू हमेशा इन बुर कर्मों को छोड़ने की सलाह देती लेकिन सेठ ने कभी उसकी बात नहीं मानी। पुत्रवधू का कहना था कि जब रोटी, कपड़ा, मकान और पर्याप्त धन सब कुछ है, तो हमें इस तरह से लोगों को परेशान करने की क्या जरूरत ?
यह बात सेट को अजीब लगी लेकिन उसने सोचा एक बार पुत्रवधू की बात की परख कर देखा जाए। तब उसने बिना धोखाधड़ी से कमाए धन की एक सोने की वस्तु को पोटली में बांधकर नदी में फेंक दिया। उसने उस पोटली में अपने घर का पता भी लिख दिया था।
पोटली की एक मगरमच्छ ने खा लिया। कुछ दिनों बाद वह मगरमच्छ एक मछुआरे के जाल, में फंस गया।
जब मछुआरे ने मगरमच्छ का पेट चीरा तो वह पोटली निकली। पोटली में सेठ का पता और सोना था। वह मछुआरा पते के अनुसार उस सेठ के पास पहुंचा। सेट उस धन को पाकर बहुत खुश हुआ और उस दिन से उसने बुरे कर्मों को हमेशा के लिए छोड़ दिया।
शिक्षा : मेहनत से कमाया धन खो जाने के बाद भी मिल जाता है। वह धन आपको स्वास्थ्य और तमाम प्रकार की समस्याओं से दूर रखता है इसलिए हमें हमेशा सेंहनत से धन अर्जित कर जीवन यापन करना चाहिए। गलत तरीकों से कमाए गए धन से थोड़े समय का सुख मिलता है लेकिन अंत हमेशा दर्दनाक होता है।
Thankyou