![]() |
| Mata Vaishno Devi Story भैरवनाथ के दर्शन के बिना अधूरी क्यों मानी जाती है माता वैष्णो देवी की यात्रा जानिए पूरी पौराणिक कथा |
क्या आप जानते हैं कि माता बैशी देवी का प्राकटा कैसे हुआ और त्रिकुटा पर्वत पर स्थित उनके प्रसिद्ध मंदिर से जुडी पौराणिक क्या क्या है?आखिर माता वैष्णो देवी को तीन पिशियों के रूप में बयों पूजा जाता है और भीषनाथ के दर्शन के कित माता की या अधूरी क्यों भानी प्रगती है? मान्यता है कि माता वैष्णो देवी महाकाली महायास्वती और महालक्ष्मी की सम्मिलित शक्ति कायरूप हैं। जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के भवन में एक पवित्र गुफा है, जहां तीन प्राकृतिक पिंडियों के रूप में देवी की पूजा की | जाती है। इनको महाकाली महासरस्वती और महालक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।
इन्ही तीनो शक्तियों के संयुक्त स्वरूप को माता वैष्णो देवी कहा जाता है। माता के इस पवित्र धाम से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। इनमें पडित श्रीधर और भभैरवनाथ की कथा सबसे प्रसिद्ध मानी जाती है।
मान्यता के अनुसार, पंडित श्रीधर जम्मू क्षेत्र में कटरा के पास हंसली गांव में रहते थे। वे बेहद धार्मिक और सात स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके कोई संतान नहीं थी, जिसके कारण थे अक्सर दुखी रहते थे। एक बार श्रीधर ने गांव के लोगों के लिए भंडारे का आयोजन करने का फैसला किया। लोगों ने भी उनकी मदद की. लेकिन जितनी सामग्री जुटी थी. उससे सभी को भोजन कराना मुश्किल लग रहा था।
भंडारे में भोजन की व्यवस्था को लेकर चिंतित श्रीधा को मदद के लिए वैष्णवी नामक एक दिव्य कन्या आई और उसने सभी को भोजन कराया। बाद में सपने में आकर उसने श्रीधर को पवित्र गुफा का | पता बताया और संतान प्रांति का आशीर्वाद दिया। श्रीधर समझ गए कि वह स्वयं माता वैष्णो देवी थीं।
इसके बाद श्रीधर ने उस पवित्र गुफा की खोज की। तभी से इस स्थान से माता वैष्णो देवी की भक्ति और दर्शन की परंपरा आगे बढ़ती गई।
भैरवनाथ ने किया था माता का पीछा
अब बात करते हैं माता वैष्णो देवी और भैरवनाथ से जुड़ी प्रसिद्ध कथा की। मान्यता है कि पंडित श्रीधर द्वारा आयोजित भंडारे में गुरु गोरखनाथ और उनके शिष्य भैरवनाथ भी पहुंचे थे। उन्होंने मांसाहारी भोजन की मांग की। वैष्णवी ने विनम्रता से कहा कि यह एक ब्राह्मण के घर का भंडारा है, इसलिए यहां केवल सात्विक और शाकाहारी भोजन ही उपलब्ध है लेकिन भैरवनाथ अपनी बात पर अड़े रहे।
उन्होंने वैष्णवी को पकड़ने का प्रयास किया तो वैष्णवी वहां से त्रिकुटा पर्वत की ओर चली गईं। भैरवनाथ भी उनके पीछे-पीछे वहां पहुंच गए।
माता ने उत्पन्न की बाणगंगा
त्रिकुटा पर्वत की यात्रा के दौरान माता वैष्णो देवी की रक्षा के लिए हनुमान जी उनके साथ थे। हनुमान जी को प्यास लगने पर माता ने धरती पर बाण चलाया, जिससे एक जलधारा प्रकट हुई। माता ने इसी जलधारा में अपने केश धोए थे। इसी वजह से इस स्थान को बाणगंगा कहा जाता है।
अर्धकुंवारी गुफा में माता ने की तपस्या
इसके बाद माता वैष्णो देवी एक गुफा में जाकर तपस्या करने लगीं। हनुमान जी ने इस दौरान गुफा के बाहर रहकर उनकी रक्षा की। भैरवनाथ पीछा करते हुए यहां भी पहुंच गए। इसी दौरान एक साधु ने उन्हें समझाया कि जिस कन्या का वे पीछा कर रहे हैं, वह कोई साधारण बालिका नहीं बल्कि स्वयं देवी का स्वरूप हैं लेकिन भैरवनाथ ने बात नहीं मानी। कहा जाता है कि माता वैष्णो देवी गुफा से दूसरे मार्ग से बाहर निकलीं। इसी स्थान को अर्धकुंवारी या अर्धकुमारी कहा जाता है।
माता ने लिया दिव्य स्वरूप
गुफा से बाहर निकलने पर माता ने दिव्य स्वरूप धारण किया और भैरवनाथ को चले जाने के लिए कहा लेकिन भैरवनाथ ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। तब माता फिर गुफा के भीतर चली गईं।
इस दौरान हनुमान जी और भैरवनाथ के बीच युद्ध हुआ। जब युद्ध लंबा खिंचने लगा, तब माता वैष्णो देवी ने स्वयं बाहर आकर भैरवनाथ का सिर काट दिया। कहा जाता है कि भैरवनाथ का सिर जिस स्थान पर जाकर गिरा, वह स्थान आज भैरव घाटी के नाम से जाना जाता है, इसी क्षेत्र में भैरवनाथ का मंदिर भी स्थित है।
माता ने भैरवनाथ को दिया वरदान
भैरवनाथ ने तब माता वैष्णो देवी से क्षमा मांगी। मान्यता है कि माता ने भैरवनाथ को क्षमा करते हुए उन्हें वरदान दिया कि जो भक्त माता के दर्शन करने आएगा, उसकी यात्रा तब तक पूर्ण नहीं मानी जाएगी, जब तक वह भैरवनाथ के दर्शन नहीं कर लेता।
इसी मान्यता के कारण आज भी माता वैष्णो देवी के भवन में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु भैरवनाथ मंदिर की ओर जाते हैं। इस तरह माता वैष्णो देवी - की यात्रा केवल एक मंदिर के दर्शन तक सीमित नहीं मानी जाती, बल्कि इससे जुड़ी बाणगंगा, अर्धकुंवारी, भवन और भैरव घाटी जैसे कई पवित्र पड़ावों से होकर गुजरती है।



Thankyou