![]() |
| नीम की पत्तियों को पिस्कर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? |
गर्मियों में तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और क्रीम का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार प्राकृतिक चीजें ही बेहतर नतीजे दे सकती हैं। इन्हीं में से एक है नीम की पत्तियां।
ये स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं क्योंकि इनमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को कम करने, अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने और मुंहासों की समस्या को घटाने में मदद कर सकती हैं।
नीम का फेस पैक बनाएं
आप नीम की पत्तियाँ का फेस पैक बना सकती हैं, जिसे लगाने से स्किन में मौजूद दाग-धब्बे कम होने में मदद मिलती है। 10-15 ताजी नीम की पत्तियों को धोकर पीस लें। इसमें एक चम्मच दही और थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह फेस पैक त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ चेहरे की गंदगी साफ करता है।
नीम का टोनर करें इस्तेमाल
नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें और उसे ठंडा करने के लिए रख दीजिए। पानी ठंडा होने के बाद उसे छानकर स्प्रे बोतल में भर लें, आप चाहे तो इसमें गुलाब जल भी मिला सकते हैं। इस प्राकृतिक टोनर को चेहरे पर दिन में एक से दो बार स्प्रे किया जा सकता है, इसके इस्तेमाल से स्किन को फ्रैशनैस मिलती है और ऑयली स्किन की समस्या कम हो सकती है।
नीम और शहद का फेस मास्क
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो नीम के पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट तक लगाएं और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। यह स्किन को नमी देने के साथ-साथ दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है।
नीम के पानी से चेहरा धोएं
सुबह किसी महंगे साबुन या फेस वॉश की बजाय -आप नीम के पानी से चेहरा धो सकते हैं। बस आपको कुछ नीम की पत्तियों को पानी में उबालना है और ठंडा होने के बाद उससे अपना फेसवॉश करना है। इससे त्वचा पर जमी धूल और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद मिलती है और चेहरा क्रैश महसूस होता है।



Thankyou