बच्चों को सबसे ज्यादा प्यार अपने खिलौनों से ही होता है, तभी तो ये खिलौने उनके जीवन में काफी महत्वपूर्ण होते हैं। बच्चों के पास कई तरह के खिलौने होते हैं। उनके खिलौनों में 'ब्लॉक ट्वॉय' काफी आम होते हैं तथा यह हर बच्चे के खिलौनों के संग्रह में आपको मिल जाएंगे। जानिए कौन से है ? बच्चों के विकास में मददगार खिलौने what toys can help a child's development ?
लकड़ी एवं प्लास्टिक के बने इन ब्लॉक्स का मकसद बच्चों को व्यस्त रखना और उनका दिमागी विकास करना होता है। तभी तो बच्चे इनसे अलग- अलग चीजें बनाते हुए कभी भी बोर नहीं होते । देखा जाए तो इन ब्लॉक्स से बच्चे नई चीजें बनाते हुए बहुत कुछ सीखते हैं।
समझदार बनते हैं
यह तो हम सभी जानते हैं कि कंस्ट्रक्शन प्ले और डिवैल्पमैंट स्किल में विशेष कनैक्शन होता है, क्योंकि जब बच्चे किसी चीज को खुद करके सीखते हैं तो उनको चीजें ज्यादा स्पष्ट और अच्छे से समझ आती हैं।
कल्पनाशीलता का विकास
बच्चे ब्लॉक्स की मदद से आसानी से अपने आइडियाज को फॉलो कर लेते हैं। जब वे ब्लॉक्स से मनचाही शेप बनाते हैं तो उनमें इमैजिनेशन पाँवर और भी ज्यादा डिवैल्प होती है तथा वे नई-नई क्रिएशन करना सीखते हैं।
समस्याएं हल करना
ब्लॉक्स से हर बार नई चीज बनाना कई बार उनके लिए आसान भी नहीं होता। कई बार मनचाही शेप न बना पाने के कारण बच्चा उसमें उलझ भी जाता है। कई बार आप उसे सॉल्व कर देते हैं, हो उसे देखते हुए वह दोबारा बना देता है, तो कभी वह खुद ही अपने आइडिया पर काम करने की कोशिश करता है। इस तरह धीरे-धीरे उसमें प्रॉब्लम सॉल्विग की हैबिट डिवैल्प होने लग जाती है।
बातचीत का हुनर
ब्लॉक्स बनाते हुए बच्चे आपसे तरह-तरह के सवाल करते हैं, जिससे वह काफी कुछ सीखते हैं। खेल ही खेल में वे कलर नेम एवं शेप नेम जैसी चीजें आसानी से सीख जाते हैं। साथ ही इन गेम्ज को खेलते हुए बच्चों की वोकैबलरी स्किल भी डिवैल्प हो जाती है तथा दूसरे बच्चों के साथ खेलते हुए उनकी कम्युनिकेशन स्किल और भी बेहतर हो जाती है। 12
समझने लगते हैं गणित
ब्लॉक्स छोटे बच्चों को जहां काऊंटिंग सिखाने में मदद करते हैं, वहीं इनकी मदद से बच्चे 2डी और 3डी शेप का अंतर भी समझने लगते हैं। इसके अलावा बच्चे को बैलेंस और सिमिट्री का कांसैप्ट भी समझ आने लगता है, जो उसे स्कूल में गणित के अनेक टॉपिक समझने में मदद करता है।
आगे पढ़िए . . . जानिए कैसे बच्चों को स्मार्टफोन से बचाएं ?
Thankyou