दिन में बेचे समोसे, रात में की पढ़ाई और साकार कर लिया डाक्टर बनने का सपना देश की सबसे बड़ी मैडीकल परीक्षा नीट- यूजी में नोएडा के 20 साल के समोसा बेचने वाले सन्नी कुमार ने सफलता हासिल करके संघर्ष की कहानियों में एक नया पन्ना जोड़ दिया है। नोएडा के सैक्टर 12 में अपने समोसे के स्टॉल पर घंटों बिताने के बावजूद सन्नी ने नीर्ट-यूजी 2024 परीक्षा में 720 में से 664 अंक हासिल किए हैं। ( Neet success stories in hindi ) सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी इस छात्र की कहानी ने देश भर में कई लोगों को प्रेरणा दी है।
दिन में बेचता था समोसा, रात में की पढ़ाई, NEET क्रैक किया NEET : Neet Success Stories in hindi

पहले था इंजीनियर बनने का सपना
किराए के कमरे में नोएडा सैक्टर 12 में रह कर दिन में स्कूल और फिर शाम को सन्नी समोसे का ठेला लगाता था। इसके बाद रात में पड़ोसी के वाई फाई से ऑनलाइन एग्जाम की तैयारी करता था। सन्नी का वैसे तो बचपन से सपना इंजीनियर बनने का था, लेकिन 10वीं क्लास में बायोलॉजी सब्जैक्ट चुना।
जहां सन्नी ने 12वीं में 95 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर अपना सपना भी बदल लिया, लेकिन संसाधन से महरूम सन्नी को कोई बाधा आगे बढ़ने से नहीं रोक पाई। उसने नीट यूजी 2024 एग्जाम क्लियर करके यह साबित कर दिया कि सपना पूरा करने के लिए संसाधन होना कोई जरूरी नहीं है।
2 साल से कर रहा था एग्जाम की तैयारी
बता दें कि सन्नी बीते 2 साल से लगातार नीट के एग्जाम की तैयारी कर रहा था। सन्नी की उससे बड़ी 2 बहनें और एक भाई सहित परिवार में माता- पिता भी हैं। मम्मी गृहिणी हैं, जबकि पापा बिहार मधुबनी में खेती का काम देखते हैं। दिन में समय के अभाव में सन्नी रात में नीट एग्जाम की तैयारी किया करता था। सन्नी ने बताया कि ऑफलाइन किसी - कोचिंग से पढ़ाई कर पाए या फिर ऑनलाइन किसी कोचिंग के नोट्स खरीद पाए उसके पास इतने रुपए नहीं थे। इसलिए सन्नी ने ज्यादातर पुराने नोट्स से पढ़ाई की। इसके साथ ही 'फिजिक्स वाला' से करीब साढ़े चार हजार में ऑनलाइन नोट्स खरीदे और पढ़ाई शुरू की थी।
'फिजिक्स वाला' के संचालक ने किया 6 लाख देने का वादा
मीडिया को दिए एक बयान में सन्नी ने बताया कि इस एग्जाम के लिए वह हर दिन 4-5 घंटे पढ़ाई करता था। सन्नी का रूटीन सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक स्कूल का था। इसके बाद वह शाम 4 बजे से 9 बजे तक समोसा के साथ ब्रैड पकौड़ा का कार्ट सैक्टर 12 के एच ब्लॉक में लगाता था जिसमें करीब 700 रुपए की सेलिंग में 300 रुपए कमाई होती है और इससे उसके घर का राशन आता था।
फिर रात 9 बजे से 2 बजे तक ऑनलाइन पढ़ाई करता था। इस सफर में पड़ोसी के वाई-फाई के साथ उसके एक दोस्त मनीष ने भी उसकी बहुत मदद की। अब नीट एग्जाम क्लीयर करने के बाद 'फिजिक्स वाला' (पी.डब्ल्यू.) के संचालक अलख पांडे ने सन्नी के संघर्षों को देखते हुए उन्हें 6 लाख रुपए की छात्रवृत्ति की पेशकश की है, साथ ही मैडीकल कालेज की ट्यूशन फीस का भुगतान करने का वादा किया है।
Thankyou