मोटापा दुनिया भर में शारीरिक समस्याओं के मामले में सबसे ज्यादा चिंता पैदा करने वाले विषयों में से एक है। ज्यादातर लोग किसी न किसी तरह इसके चंगुल में फंसे रहते हैं। भारतीय लोगों में मोटापे की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। खराब जीवनशैली की वजह से मोटापा कम करने में लोगों को दिक्कत होती है। अधिक वजन कई तरह की बीमारियों की प्रमुख वजह भी बन जाता है।
देखने को मिलता है कि वजन कम करने के लिए कई बार लोग जिम ज्वाइन करते हैं। इसके बावजूद अनजाने में छोटी-छोटी गलतियों की वजह से वेट लूज करने में उन्हें दिक्कत होती है। ऑफिस वाली डेली रूटीन और काम का ज्यादा प्रैशर आपको न सिर्फ खुद पर ध्यान देने से रोकता है, बल्कि आपके शरीर का वजन भी अनजाने में बढ़ जाता है क्योंकि आप 12-14 घंटे केवल काम-धंधे पर ही फोकस करती हैं। रात में सोने से पहले कई चीजों पर ध्यान देकर आप वजन को तेजी से कम कर सकती हैं।
आज हम आपको इसी संबंध में कुछ खास बातें बता रहे हैं जो वजन जल्दी कम करने में आपकी मदद करेंगी।
खाने में बहुत देरी न करें
ऑफिस से आने के बाद थकना सामान्य है। ऐसे में = परिवार के साथ बातचीत करते हुए समय कब निकल जाता है पता ही नहीं चलता। शरीर को समय पर भोजन देना जरूरी है, ताकि खाना पचाने के लिए बॉडी को सही समय मिले। रात को देर से खाना आपके पाचन पर असर डालेगा क्योंकि
सोते समय आपका शरीर समान रूप से कार्य नहीं कर पाता। इससे हाजमे की क्षमता पर असर पड़ सकता है।
शराब को कहें बाय-बाय
रात में सोने से पहले कई लोग थोड़ी-बहुत शराब पीना भी लेना पसंद करते हैं। बहुत लोगों का मानना है कि इससे अच्छी नींद आती है। ध्यान दें कि शरीर के लिए यह अच्छी चीज नहीं है। सोने से पहले शराब पीने का नींद पर असर पड़ेगा। अच्छे मेटाबोलिज्म और पाचन के लिए 8 घंटे की अच्छी नींद जरूरी है। इसकी वजह से वजन कम होने की बजाय अचानक बढ़ सकता है।
स्पैशल चाय दिलाएगी फायदा
हैल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार रात में ग्रीन-टी या पैपरमिट- टी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और पाचन में सहायता कर सकती है। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा रात के खाने में पौष्टिक चीजों का सेवन करें।
देर रात भूख लगने पर ध्यान दें
कई बार लोगों को ज्यादा देर तक रात में जागने पर भूख लगने लगती है। ऐसे समय में इस तरह के सैक्स का चयन करें, जो हैल्दी, फाइबर व प्रोटीन से भरपूर और लो कैलोरी वाले हों। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Thankyou