![]() |
| उम्र को हराना है तो शौक जिंदा रखिए umr-ko-harana-hai-to-shauk-jinda-rakhiye |
उम्र को हराना है तो शौक जिंदा रखिए? 'उम्र' कोई भी हो, 'शौक' नए हो सकते हैं (umr ko harana hai to shauk jinda rakhiye)
उम्र बढ़ने के साथ हमारे मन में एक अजीब भो धारणा घर कर लेती है कि अब तक हमें यह पता बल जाना चाहिए कि हमें क्या पसंद है और किस काम में खुशी मिलती है।
आखिर जिंदगी के इतने साल हमें अपनी रुचियां पहचानने के लिए कम तो नहीं होते। लेकिन क्या हो, अगर आपकी कुछ सबसे संतोषजनक रुचियों और शौक अभी भी आपके भीतर छिपे हों और उनका आपको खुद भी पता न हो ?
हो सकता है कि आपको हमेशा से तस्वीरें खींचना अच्छा लगता हो. लेकिन आपने खुद को कभी फोटोग्राफर न माना हो। शायद आपको पुरानी रैसिपी इकट्ठा करने, खराब चीजों को ठीक करने, फूल सजाने या फोन पर बात करते हुए स्कैच बनाने में आनंद आता हो।
हो सकता है कि नक्शे, पक्षी, पुरानी इमारतें या अपने परिवार का इतिहास आपको आकर्षित करता हो। शायद दूसरों की कहानियां सुनना आपको अपनी कहानी सुनाने से ज्यादा अच्छा लगता हो।
ये आदतें भले ही छोटी लगें और आपको इन्हें शौक कहने की जरूरत भी महसूस न होती हो, लेकिन यही किसी नए जुनून की शुरुआत हो सकती है।
आगे की ओर देखें
शौक केवल खाली समय बिताने का साधन नहीं है। उम्र बढ़ने और खुशहाल जीवन से जुड़े शोधों में सार्थक अवकाश गतिविधियों को बेहतर जीवन-गुणवत्ता, मानसिक ग्यार और सामाजिक जुड़ाव से ओड़ा गया है। ऐसी गतिविधियां, जो दिमाग को सक्रिय रखें, रचनात्मकता को बढ़ावा दें या लोगों से जोड़ें, मानसिक सक्रियता और भावनात्मक मजबूती बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।
यहां सबसे महत्वपूर्ण शब्द है: 'सार्थक'। आपको किसी काम में असाधारण प्रतिभा रखने की जरूरत नहीं है। जरूरी यह है कि वह काम आपको इतना आकर्षित करें कि आप उसमें पूरी तरह दूब सकें और उसे करते हुए संभव का पता ही न चले। अपनी दिनचर्या से कीजिए नई शुरुआत आपका अगला शौक पूरी तरह नया होना जरूरी नहीं। उन कामों पर गौर करें जिन्हें आप लगभग अनजाने में करते रहते हैं।
क्या आप अखबारों से दिलचस्प 'खबरें काटकर संभालकर रखते हैं? हो सकता है कि आपको कोलाज बनाना, स्क्रैपबुक्र तैयार करना या किसी विषय पर शोध करना पसंद आए।
क्या आप मोबाइल से सूर्यास्त, पेड़ या इमारतों की तस्वीरें लगातार खींचते हैं? यह मोबाइल फोटोग्राफी में आपकी रुचि का संकेत हो सकता है। क्या दोस्त आपसे बचपन की बातें सुतना पसंद करते हैं? तब संस्मरण लिखना या मौखिक इतिहास दर्ज करना आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। अगर आपको फर्नीचर और घर की चीजों को बार-बार नए ढंग से सजाना अच्छा लगता है, तो आपके भीतर इंटीरियर सज्जा की स्वाभाविक समझ हो सकती है।
खाना पकाने के वीडियो देखने में घंटों बीत जाते हैं, लेकिन आप खुद कम हो खाना बनाते हैं? किसी एक धीरे-धीरे उसकी गहराई में जाइए। क्षेत्रीय व्यंजन से शुरुआत कीजिए और इतिहास, प्लेलिस्ट तैयार करने या पुराने पुराने गीत पसंद हैं तो संगीत के रिकॉर्ड इकट्ठा करने में रुचि विकसित हो सकती है।
सैर के दौरान पौधों की पहचान विज्ञान या प्रकृति डायरी लिखना करना अच्छा लगता है तो वनस्पति आपके लिए नया अनुभव हो सकता है। अक्सर संकेत उन्हीं गतिविधियों जगाती हैं, न कि उन कामों में, जिन्हें में छिपा होता है, जो हमारे भीतर जिज्ञासा हम केवल इसलिए करना चाहते हैं क्योंकि हमें लगता है कि हमें उन्हें करना चाहिए।



Thankyou