चुनाव से पहले सरकार का करोड़ों लोगों को तोहफा, अब EPFO Interest ई.पी.एफ. पर 8.25% ब्याज
केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव में पहले देश के 6.5 करोड़ लोगों को जबरदस्त तोहफा दिया है। इस तोहफे के तहत देश में ई.पी.एफ. अकाऊंट होल्डर की बचत में जबरदस्त इजाफा होगा।
रिटायरमेंट फंड बॉडी ई.पी.एफ.ओ. ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ई.पी.एफ.) डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाकर ई.पी.एफ.ओ. EPFO Interest 8.25 प्रतिशत कर दी है। इस फैसले के बाद ब्याज दर 3 साल के हाई प्वाइंट पर पहुंच गई है। यह निर्णय शनिवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) की संस्था केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सी.बी.टी.) की बैठक के दौरान किया गया। अब इस फैसले की फाइल मंजूरी लिए वित्त मंत्रालय के पास जाएगी। फाइनांस मिनिस्ट्री से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
यह लगातार दूसरा साल है जब ई.पी.एफ.ओ. की सी.बी.टी. ने ब्याज दरों में इजाफा किया है। मार्च 2023 में ई.पी.एफ.ओ. ने वित्त वर्ष 2022- 23 में 5 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था, जिसके बाद ई.पी.एफ. की ब्याज दर 8.15 फीसदी हो गई थी, जबकि ई.पी.एफ.ओ. EPFO Interest उससे पहले वित्त वर्ष 2021- 22 में यह दर 8.10 फीसदी थी।
आगे पढ़िए ...
>> अपना पीएफ जानने के लिए क्लिक करे
Thankyou