दही Curd Benefits को सेहत के लिए काफी लाभदायक खाद्य पदार्थ माना जाता है लेकिन कुछ चीजों को इसके साथ खाने से बचना चाहिए। इनका साथ में सेवन स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है।

दही पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर की इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर इस खाद्य पदार्थ में कैल्शियम की मात्रा भी बहुत होती है, जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत रखता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी-1, विटामिन बी-12, मैग्नीशियम, पोटेशियम और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है जिस वजह से यह सुपरफूड की कैटेगरी में शामिल है।
इन तमाम गुणों के कारण इसे रोज खाने की सलाह दी जाती है लेकिन आपको बता दें कि स्वास्थ्य के लिए यह लाभकारी तो है लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें मिलाकर खाना इसे हानिकारक बना देता है। अगर आप फिर भी स्वाद बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे हैं तो जान लीजिए कि इससे आप शरीर में टॉक्सिन्स को जगह दे रहे हैं जो आपके शरीर की इम्युनिटी को तेजी से कम कर देते हैं।
जाने क्या हैं वे चीजें, जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए।
प्याज के साथ दही का सेवन : गर्मी के दिनों में अक्सर लोग घर में रायता बनाते हैं जिसमें दही के साथ प्याज मिला देते हैं। यह स्वाद में अच्छा हो सकता है लेकिन सेहत के लिए नुक्सानदायक है।
आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर ठंडी होती है, जबकि प्याज की तासीर गर्म, ऐसे में दोनों का साथ इस्तेमाल करने पर आपको एलर्जी हो सकती है।
ऐसा करने पर शरीर पर चकत्ते, एग्जिमा, सोरायसिस, गैस, एसिडिटी, उल्टी तक हो सकती है।
दूध और दही का साथ में इस्तेमाल : हालांकि दोनों ही दूध से बने प्रोडक्ट हैं लेकिन आयुर्वेद में इन दोनों का साथ में इस्तेमाल वर्जित माना गया है। माना जाता है कि दोनों का साथ में प्रयोग करने से डायरिया, गैस, पेट में दर्द, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
आम के साथ दही : वैसे तो हम सभी को गर्मी के मौसम में आम लस्सी पीना पंसद होता है लेकिन यह हमारी सेहत के लिए नुक्सानदायक है। दरअसल दोनों की तासीर एक-दूसरे से उलट है, जिस वजह से जब आप इन दोनों को मिलाकर साथ में पीते हैं तो शरीर पर त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। यही नहीं, यह शरीर में टॉक्सिन्स को बढ़ाता है, जो हमारे हाजमे को भी प्रभावित करता है।
प्रोटीनयुक्त भोजन और दही : कहा जाता है कि कभी भी दो प्रोटीनयुक्त भोजन का सेवन साथ में नहीं करना चाहिए। ऐसे में जब हम प्रोटीनयुक्त भोजन के साथ दही का सेवन करते हैं तो इसके परिणामस्वरूप कई बीमारियां हो सकती हैं। दोनों में ही प्रोटीन भरपूर है, जिससे इनके सेवन से अपच, पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
Thankyou