डायबिटीज हमारे देश में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है।
हालांकि, दवाइयों और अलग-अलग तरीकों से इसे कंट्रोल कर सकते हैं लेकिन डायबिटीज के कई मरीजों का ब्लड शुगर लैवल कई कोशिशों के बावजूद ठीक नहीं हो पाता।
ऐसे मैं डाइट में फल और सब्जियां शामिल कर इस समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, ज्यादातर सब्जियों में फलों की तुलना में शुगर काफी कम होती है। इन सब्जियों को बिना पकाए कच्चा ही खाने से ब्लड शुगर लैवल कंट्रोल हो सकता है। कुछ सब्जियां कम शुगर के साथ ही फाइबर, विटामिन्स और दूसरे कई जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होती हैं।
ब्रोकली Broccoli :
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज के मरीज ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडैक्स होता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। इसमें मौजूद कई जरूरी पोषक तत्व, जैसे फाइबर और विटामिन डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छे माने जाते हैं। ब्रोकली को सलाद की तरह भी खा सकते हैं।
खीरा Cucumber :
डायबिटीज में खीरा खाना फायदेमंद होता है। इसे कच्चा भी खा सकते हैं। खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इसके साथ ही कई जरूरी विटामिन भी खीरे में मिलते हैं। इसमें शुगर नहीं होती, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है।
टमाटर Tomato :
डायबिटीज के मरीज टमाटर का सेवन कर सकते हैं। इसमें शुगर नहीं होती और यह नॉन-स्टार्ची वैजीटेबल है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए यह सब्जी फायदेमंद मानी जाती है। टमाटर को सलाद के रूप में खाया जा सकता है। यह पाचनतंत्र और शरीर में रक्त संचार को व्यवस्थित रखने के लिए भी अच्छा है।
पालक Spanish :
हाई ब्लड शुगर कंट्रोल करने में पालक मददगार साबित हो सकती है। पालक कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होती है, जिससे ब्लड शुगर लैवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। बढ़ते वजन को कम करने और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में भी पालक अच्छी हो सकती है। यह ब्लड प्रैशर से होने वाले जोखिम को भी कम करती है।
पत्ता गोभी Green Cabbage :
डायबिटीज कंट्रोल रखने में पत्ता गोभी भी फायदेमंद हो सकती है। इसे सलाद के तौर पर खा सकते हैं। लो शुगर और जरूरी विटामिन की वजह से यह ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकती है। इसमें विटामिन 'बी-6', विटामिन 'सी', विटामिन 'के' और फोलेट मिलता है। फाइबर से भरपूर होने के चलते पत्ता गोभी फायदेमंद मानी जाती है।
Thankyou