
आजकल बालों की देखभाल के लिए हेयर स्पा काफी पसंद किया जाता है। इसमें सिर्फ बाल धोना और कंडीशनर लगाना ही नहीं, बल्कि स्कैल्प मसाज, डीप कंडीशनिंग और स्टीम जैसे स्टेप्स भी शामिल होते हैं। इससे ड्राई और बेजान बालों में सॉफ्टनेस व चमक लाने में मदद मिल सकती है। अच्छी बात यह है कि हर बार सैलून जाने की जरूरत नहीं है।
कुछ बेसिक चीजों की मदद से घर पर भी हेयर स्पा किया जा सकता है। बालों की जरूरत के अनुसार इसे किया जा सकता है, हालांकि कितनी बार करना है, यह बालों और स्कैल्प की स्थिति पर निर्भर करता है।
किन चीजों की जरूरत होगी ?
घर पर हेयर स्पा के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी, 2-3 साफ तौलिए, हेयर क्लिप्स, शावर कैप, स्पा क्रीम, डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क, माइल्ड शैंपू और गर्म पानी के लिए एक बड़ा बर्तन रखें। सारा सामान पहले से तैयार कर लें, ताकि प्रक्रिया के दौरान परेशानी न हो।
पहला स्टैप- बालों को अच्छी तरह साफ करें
सबसे पहले बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें, ताकि बालों और स्कैल्प पर जमा गंदगी व एक्स्ट्रा ऑयल साफ हो जाए। इसके बाद तौलिए से हल्के हाथों से बाल सुखाएं। उन्हें पूरी तरह ड्राई न करें, क्योंकि अगले स्टैप के लिए हल्की नमी जरूरी है।
दूसरा स्टैप- स्पा क्रीम लगाएं
चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को धीरे-धीरे सुलझाकर छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें। अब एक-एक करके बालों की लंबाई पर स्पा क्रीम लगाएं। अगर प्रोडक्ट को स्कैल्प पर लगाने की सलाह दी गई हो, तभी वहां लगाएं। उंगलियों से हल्की मसाज करने के बाद बालों को शावर कैप से ढककर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
तीसरा स्टैप- बालों को दें स्टीम
एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें साफ तौलिया भिगोकर सावधानी से निचोड़ लें। तौलिया बहुत गर्म न हो। इसे बालों के चारों ओर लपेटकर हल्की स्टीम दें। यह प्रक्रिया 3-4 बार दोहराई जा सकती है, लेकिन हर बार तौलिये का तापमान जरूर जांचें।
चौथा स्टैप करें डीप कंडीशनिंग
स्टीम के बौद बालों को पानी से धोकर डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क लगाएं और करीब 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। तैयार हेयर मास्क के अलावा दही, शहद या एवोकाडो से बने होममेड मास्क का इस्तेमाल भी किया जाता है। हालांकि, किसी भी चीज को स्कैल्प पर लगाने से पहले एलर्जी या जलन की संभावना जरूर जांच लें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें।
आखिरी स्टैप बालों को आराम से सुखाएं बालों को तौलिए से रगड़ने की बजाय हल्के हाथों से पानी सोखें और प्राकृतिक तरीके से सूखने दें। गीले बालों में तुरंत कंघी करने करने और ज्यादा हीट देने से बचें। इस तरह आसानी से घर पर हेयर स्पा किया जा सकता है। अगर स्कैल्प पर घाव, इंफैक्शन या कोई अन्य समस्या है तो पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा


Thankyou