
गर्भावस्था कठिनाइयों भरा होता है, किसी रोलर कोस्टर राइड की तरह। पूरे 9 महीनों के दौरान, मां सिर्फ अपने बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में सोचती है और उसी के अनुसार अपने खानपान का ध्यान रखती है। गर्भवती महिलाओं को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने के लिए बहुत सारे हैल्थ ड्रिंक्स की मार्कीटिंग की जाती है। हालांकि, कई नैचुरल पेय पदार्थ ऐसे होते हैं, जो बच्चे और मां, दोनों के लिए बाजार में मिलने वाले ड्रिंक्स से ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
कम समय में ताकत पाने के लिए स्वस्थ तरल पदार्थ बहुत काम आते हैं, खासकर गर्मियों में। हालांकि गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत सारे नैचुरल हैल्थ ड्रिंक्स होते हैं, मगर उनमें से ये कुछ बेहद फायदेमंद हैं :
1. नारियल पानी – नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट
नारियल पानी अब तक का सबसे पौष्टिक, ताजा और नैचुरल ड्रिंक है, जिसे बिना किसी तामझाम के सीधा पिया जा सकता है। अपनी बेहतरीन मिठास और नमकीन के परफैक्ट संतुलन की वजह से यह ड्रिंक सभी को पसंद आता है। जरूरी मिनरल साल्ट, जैसे सोडियम,. पोटाशियम और कैल्शियम इसमें मौजूद होते हैं, जो बच्चे के स्वस्थ विकास में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी और सी भी होता है। गर्भावस्था के दौरान जब महिलाओं को सीने में जलन, एसिडिटी और कब्ज की परेशानी होती है, तो यह इन सभी समस्याओं के लिए रामबाण का काम करता है।
2. ताजे फलों का जूस – फाइबर और विटामिन से भरपूर
फलों से 'बने ताजे जूस में वे सारी खूबियां होती हैं, जो गर्भवती महिलाओं को जरूरी फाइबर प्रदान करती हैं। गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं को सभी मौसमी फलों के जूस का सेवनं करना चाहिए, ये स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। फलों में ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो बच्चे के विकास के लिए आवश्यक हैं।
3. सब्जियों का सूप – प्रोटीन और फाइबर का स्रोत
गर्भावस्था के समय महिलाओं को अपने और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। इनके लाभ को बढ़ाने के लिए, सब्जियों के कॉम्बिनेशन से बने सूप को नियमित रूप से पिया जा सकता है। सूप सभी सब्जियों की न्यूट्रीशनल वैल्यू को कायम रखता है और उन महिलाओं के लिए अच्छे ऐपेटाइजर के रूप में भी काम करता है, जो गर्भावस्था के दौरान खाना नहीं खाना चाहतीं। ब्रोकली, गाजर, प्याज, टमाटर आदि से बने सूप प्रोटीन और फाइबर प्रदान करते हैं और साथ में स्वादिष्ट भी होते है।
4. छाछ – पाचन तंत्र का सुधारक
छाछ या मट्टा, जिसे लस्सी भी कहा जाता है, ये ड्रिंक गर्मी से गृहत पाने का एक बेहतरीन तरीका है। गर्मियों में तरल पदार्थ और नमक की कमी को सही करने के लिए नमक, चीनी या मसाला मिलाकर इसका अलग-अलग प्रकार से सेवन किया जा सकता है। यह पाचन तंत्र को शांत करता है, सीने में जलन की परेशानी को कम करता है और साथ ही आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी मदद करता है।
5. स्मूदी – एनर्जी से भरपूर नाश्ता
गर्भावस्था के समय नाश्ते की जगह ताजे फलों या सब्जियों से बनी स्मूदी का सेवन भी किया जा सकता है। बहुत सी महिलाओं को मॉर्निंग सिकनैस की वजह से नाश्ता करने में परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के रूप में, सीजनल फलों और सब्जियों के साथ स्मूदी तैयार की जा सकती है। यह न केवल पेट भरने में मदद करती है, बल्कि दिन की एक हैल्दी शुरुआत भी करती है।
6. नींबू पानी – ताजगी और विटामिन C का बूस्टर
नींबू पानी एक ताजगी देने वाला पेय है जिसका सेवन सुबह-सुबह एक चम्मच शहद के साथ किया जा सकता है। नींबू एक खट्टा फल है, जिसमें सिट्रिक एसिड होता है, जो इसे विटामिन सी का पावरहाऊस बनाता है। यह पाचन में मदद करता है। यह मतली, मॉर्निंग सिकनैस और गर्भावस्था से जुड़ी सूजन से राहत दिलाने में मदद करता है। यह तुरंत शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसे चीनी और एक चुटकीभर नमक डालकर भी पीया जा सकता है, जिससे शरीर में इलैक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
FAQs:
Q1: गर्भावस्था के दौरान कौन सा पेय सबसे अधिक फायदेमंद होता है?
A1: नारियल पानी, नींबू पानी और ताजे फलों का जूस सबसे अधिक फायदेमंद होते हैं।
Q2: क्या गर्भवती महिलाओं को पैकेज्ड जूस पीना चाहिए?
A2: नहीं, घर पर बना ताजा जूस ही बेहतर होता है क्योंकि उसमें प्रिज़र्वेटिव्स नहीं होते।
Q3: क्या स्मूदी गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
A3: हां, अगर वह ताजे और साफ-सुथरे फलों व सब्जियों से बनी हो तो सुरक्षित और पौष्टिक होती है।
Q4: गर्मियों में कौन सा ड्रिंक गर्भवती महिलाओं के लिए बेस्ट है?
A4: छाछ, नारियल पानी और नींबू पानी गर्मियों में सबसे उपयुक्त और लाभकारी होते हैं।
Q5: क्या नींबू पानी से एसिडिटी कम होती है?
A5: हां, नींबू पानी पाचन सुधारने और एसिडिटी से राहत देने में मदद करता है।
अच्छे माता-पिता कैसे बनें? आसान तरीके जानें
Thankyou