सर्दियों का मौसम जाते ही गर्मियां दस्तक देने लगती हैं। यह एक ऐसा मौसम होता है, जिसमें आपको सर्दी का एहसास भी होता है और गर्मी का भी। इसी चक्कर में तबीयत खराब होती है। इस मौसम में बुखार, खांसी और जुकाम होना काफी आम होता है। बदलते मौसम में 'खांसी-जुकाम' से बचने के लिए यहां कुछ उपायों sardi khansi jukam se bachne ke upay के बारे में बताने जा रहे हैं।
sardi khansi jukam se bachne ke upay | sardi khansi jukam kaise theek karenतुलसी की पत्तियां : तुलसी की पत्तियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं और सर्दी-जुकाम के लिए भी काफी लाभकारी होती हैं। तुलसी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इंफैक्शन को रोकते और गले की खराश को कम करते हैं। तुलसी की पत्तियों की चाय पीने से काफी आराम मिल सकता है।
अदरक और शहद : सर्दी-जुकाम ठीक करने के लिए शहद और अदरक का मिश्रण एक देसी उपाय है। शहद में एंटीबैक्टीरियल, जबकि अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की खराश को कम करते हैं। अदरक और शहद के मिश्रण को दिन में दो-तीन बार लें।
दही और अदरक : दही और अदरक को एक साथ खाना जुकाम का एक नैचुरल इलाज है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। वहीं, अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले की खराश को कम करते हैं। दही और अदरक को मिलाकर 2 से 3 बार खाने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है।
नमक के पानी के गरारे: जुकाम या गले में खराश होने पर नमक वाले पानी से गरारे करना काफी फायदेमंद माना जाता है। नमक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की खराश को कम करते हैं। एक गिलास पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2 बार गरारे करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
नींबू और गर्म पानी : गर्म पानी में नींबू मिक्स करके पीने से जुकाम को ठीक करने में मदद मिलती है। गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से गले की खराश कम होती है और इंफैक्शन को रोकने में भी मदद मिलती है। एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस मिलाएं और इसे दिन में 2-3 बार पिएं।
नोट : ये उपाय आपको जुकाम और खांसी से बचाने में मदद करते हैं लेकिन अगर इनसे आपको मदद नहीं मिल पा रही, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव अपने साथ खांसी-जुकाम ही नहीं, बहुत सारी अन्य बीमारियां भी साथ ले आता है। ऐसे में कुछ तरीकों से आप अपना ख्याल रख सकते हैं:
* अपने खान-पान पर ध्यान दें।
* पौष्टिक आहार लें, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
* पर्याप्त पानी पीना चाहिए।
* मौसमी फलों एवं सब्जियों का सेवन करें। विटामिन 'सी' वाले फल जैसे संतरा, नींबू का ज्यादा सेवन करें।
इसका मकसद सिर्फ़ जानकारी देना है. स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह या जांच के लिए, किसी पेशेवर डॉक्टर से बात करें.
स्वस्थ रहें, खुश रहें! 😊
आगे पढ़े : दूध में मुनक्का खाने के फायदे
Thankyou