ठंड में लोग जमकर ऑयली भोजन करते हैं। सर्दी के कारण वर्कआउट कम हो जाता है क्योंकि लोग ठंड के कारण फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, जिससे शरीर में बैंड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं तो डाइट में तिल जरूर शामिल करें। आइये जानते है सर्दियों में 'तिल' खाने के फायदे sardi mein til khane ke fayde
सर्दियों में 'तिल' खाने के फायदे sardi mein til khane ke fayde
सर्दियों में तिल Til खाने से कई फ़ायदे til khane ke fayde होते हैं. तिल में मौजूद पोषक तत्व शरीर को गर्मी देते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं. तिल til खाने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है और हड्डियां मज़बूत होती हैं.

सर्दियों का सुपरफूड Winter Super Food
सर्दियों में सफेद तिल til न सिर्फ शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं, बल्कि ये हाई कोलेस्ट्रॉल लैवल को कंट्रोल करने में असरदार होते हैं क्योंकि ये खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। तिल में इतने पोषक तत्व पाए जाते हैं कि इसे सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है।
तिल में ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा सेसमोलिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बी.पी. (ब्लड प्रैशर) को कंट्रोल में रखते हैं।
तिल खाने के फ़ायदे: til khane ke fayde
- तिल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, सेलेनियम, और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं.
- तिल में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-ई, और जिंक जैसे तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं.
- तिल में सेसमिन और सेसमोलिन नामक तत्व होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं.
- तिल में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं.
- तिल की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसे खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है.
- तिल में मौजूद तत्व त्वचा और चेहरे को स्वस्थ रखते हैं.
तिल खाने के अन्य फायदे til khane ke fayde
सर्दियों में सफेद तिल से बनी चीजें खाने से कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। तिल खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। तिल में मैग्नीशियम और जिंक भी होता है जिससे हड्डियों और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
तिल में भरपूर फाइबर होता है, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। जो लोग रोजाना तिल से बनी चीजें खाते हैं उन्हें कब्ज की समस्या कम होती है। ऐसे लोगों का पेट साफ रहता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर रहती हैं।
तिल का सेवन न सिर्फ आपके पेट और शरीर को फायदा पहुंचाता है, बल्कि इससे बाल और त्वचा भी हैल्दी बनते हैं। सफेद तिल खाने से बालों को विटामिन 'ई' और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जिससे बालों में शाइन आती है। इससे स्किन की नमी और चमक बरकरार रहती है। बालों के झड़ने की समस्या भी दूर होती है।
फैटी एसिड, कैल्शियम, भैग्नीशियम और एंटी ऑक्सी हैट्स होते हैं. जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तिल का सेवन करने से त्वचा और बालों को भी फायदा मिलता है।
तिल से बनी कुछ चीज़ें:
- तिल की चटनी
- तिल का तेल til ka tel
- तिल की बर्फ़ी
- तिल का दूध
- तिल के बिस्किट
यूं बनाएं तिल के स्वादिष्ट लड्डू Til ke laddu
सबसे पहले कड़ाही में तिल को धीमी आंच पर हल्का भून लें। इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
इसके बाद कड़ाही में घी डालें। घी गर्म होने के बाद इसमें गुड़ डालें और पिघलने दें। गैस की आंच धीमी रखें।
गुड़ पिघलते ही इसमें तिल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इच्छानुसार इसमें ड्राई फ्रूट्स या मूंगफली क्रश करके डाल सकते हैं। अब गैस को बंद कर दें। मिश्रण हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद हाथों पर घी लगाकर लड्डू til ke laddu तैयार कर लें।
Thankyou