नारियल पानी विटामिंन, पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. ये सभी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं. अगर नारियल पानी रोज पिया जाए तो कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सकती है. गुणों की खान नारियल पानी, वजन कम करने के लिए भी नारियल पानी का कोई तोड़ नहीं है, नारियल पानीपीने से मिलेंगे एक-दो नहीं बल्कि कई सारे फायदे आज हम आपको नारियल पानी पीने Benefits of coconut water in hindi से होने वाले फायदे के बारें में बताएँगे :
Coconut Water Benefits in Hindi - गुणों की खान है नारियल पानी, पीने से मिलेंगे एक-दो नहीं बल्कि कई सारे फायदे जैसे
- फ्री रेडिकल्स दूर करे ...
- इलेक्ट्रोलाइट्स का पावरहाउस ...
- कैलोरी में कम ...
- कैल्शियम और मैग्नीशियम में उच्च ...
- दिल को स्वस्थ रखे
नारियल पानी के सेवन से इम्यून सिस्टम सही रहता है। नारियल पानी में साइटोकिनिंस नामक तत्व होता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को आने से रोकता है। यह डायरिया या उल्टी, हाई ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। नारियल पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और यह फैट फ्री होता है, जिससे दिल पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।
गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग कोल्डड्रिंक जैसे हानिकारक पेय पीते हैं, जो सेहत को खराब करते हैं। गन्ने का रस, नींबू पानी के साथ-साथ नारियल पानी पीने के बहुत फायदे होते हैं। गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटिड रखने के लिए नारियल पानी एक अच्छा विकल्प है। इसमें विटामिन, मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह मौसम में लू से भी बचाता है। इसका पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ग्लूकोज का लैवल भी मेटेंन रहता है। नारियल पानी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। एक नारियल में लगभग 200 मिलीलीटर पानी होता है। नारियल पानी स्वाद में मीठा और स्फूर्तिदायक होता है। इसकी खास बात यह है कि यह लो कैलोरी का होता है। साथ ही यह एंटीआक्सीडैंट्स, अमीनो एसिड एंजाइम्स, बी काम्प्लैक्स, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर है।
नारियल पानी के सेवन से इम्यून सिस्टम सही रहता है। नारियल पानी में साइटोकिनिस नामक तत्व होता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को आने से रोकता है। यह डायरिया या उल्टी, हाई ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। नारियल पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और यह फैट फ्री होता है, जिससे दिल पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।
अच्छा एंटीआक्सीडेंट होने के कारण नारियल पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। हैंगओवर से बचने के लिए भी नारियल पानी का इस्तेमाल किया जाता है। यह वजन कम करने में भी सहायक होता है।
बच्चों के लिए नारियल पानी उपयोगी है। बढ़ते बच्चे का पाचन तंत्र कमजोर होता है जिससे वे बीमारियों के शिकार होते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए नारियल पानी उन्हें दिन में दो से तीन बार दें।
पानी की कमी को दूर करना, इलैक्ट्रोलाइट्स को बनाए रखना और बच्चे को पूरा पोषण देने में नारियल पानी लाभकारी है। इसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए प्रैगनैसी के दौरान सीने में जलन, खाली पेट जी मिचलाना और कब्ज की समस्या में लाभकारी सिद्ध होता है।
वैसे तो नारियल पानी किसी भी समय पी सकते हैं लेकिन सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे का समय इसके लिए अधिक उपयोगी माना गया है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए जिन लोगों को खांसी, जुकाम, सर्दी की समस्या रहती है, वे रात में इसके सेवन से बचें।
Thankyou