आसान उपायों से बढ़ाएं 'स्मरण शक्ति' Increase your memory power with easy steps , किशोर, युवा, बालक, प्रौढ़, वृद्ध - सभी के लिए स्मृति शक्ति का महत्व बढ़ा है। व्यक्तित्व का पूर्ण विकास स्मृति शक्ति पर निर्भर करता है। परंतु वर्तमान में लोगों की स्मृति शक्ति कमजोर हो रही है, जिससे विभिन्न अनुभवों का दुखद फल हो रहा है। इसलिए, सभी को स्मृति शक्ति को बढ़ाने के लिए ध्यान देना चाहिए।

स्मरण शक्ति को कमजोर करने के लिए पौष्टिक आहार का अभाव, मानसिक विकार कई तरह के कारण व परिस्थितियां उत्तरदायी हो सकती हैं।
स्मृति शक्ति को आधुनिक परिवेश में आहार-विहार संबंधी पाश्चात्य त्रुटियाँऔर जीवनशैली कमजोर करती हैं। विभिन्न रासायनिक पदार्थों से निर्मित डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और फास्ट फूड शरीर में अम्लता की वृद्धि करके मस्तिष्क को हानि पहुंचाते हैं। फास्ट फूड Fast Food से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ- साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी हानि पहुंचती है। स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए सेवन योग्य निम्नलिखित प्रमुख पदार्थ हैं :
सेब : फास्फोरस मस्तिष्क को बहुत शक्ति देता है और इससे स्मरण शक्ति प्रबल होती है। सेब में फास्फोरस और लौह तत्व अधिक मात्रा में होते हैं। अत: सेब का सेवन स्मरण शक्ति में वृद्धि हेतु प्रतिदिन करना चाहिए।
आम : पके हुए 'बीजू आम' खाने और दूध पीने से स्मरण शक्ति विकसित होती है।
गुलाब : याददाश्त बढ़ाने के लिए, दस-बीस ग्राम की मात्रा में गुलाब के फूलों से निर्मित गुलकंद का सेवन करें और उसके साथ दूध पिएं।
गाजर : गाजर का रस पीने से मानसिक कमजोरी दूर होती है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
अनार : अनार के रस में मिश्री मिलाकर सेवन करें।
आंवला : दूध पीने और आंवले का मुरब्बा खाने से भी स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।
अमरूद : प्रतिदिन अमरूद खाएं।
नाशपाती : नाशपाती का सेवन करने से हृदय, मस्तिष्क और फेफड़े को बहुत शक्ति मिलती है।
बेलगिरी : बेलगिरी का मुरब्बा खाने से शारीरिक- मानसिक शक्ति बढ़ती है। मुरब्बा खाने के बाद आधे घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए।
उपरोक्त पदार्थों के साथ-साथ निम्नलिखित घरेलू योगों का प्रयोग भी विशेष लाभप्रद होगा :
* प्रतिदिन दो-तीन बादाम गिरी पीसकर, शुद्ध घी, उसमें पांच ग्राम अश्वगंधा का चूर्ण, और शहद मिलाकर सेवन करके ऊपर से दूध पीएं।
* पांच-पांच ग्राम अश्वगंधा का चूर्ण और ब्राह्मी का चूर्ण मिलाकर शहद के साथ सेवन करें।
* स्मरण शक्ति क्षीण होने पर अशोक की छाल और ब्राह्मी का चूर्ण बनाकर यह 5-5 ग्राम चूर्ण सुबह-शाम सेवन करने और दूध पीने से स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।
Thankyou