
क्विनोआ, जिसे वैज्ञानिक रूप से 'चेनोपोडियम क्विनोआ' के नाम जाना जाता है, एक पौष्टिक अनाज है जिसके विभिन्न स्वास्थ्य लाभ हैं। यह अनाज दक्षिण अमरीका के आदिवासी लोगों द्वारा लगभग 5000 साल से खाया जाता रहा है और अब यह विश्वव्यापी रूप से प्रसिद्ध हो रहा है।
क्विनोआ के बीज छोटे और गोल होते हैं और रंग में सफेद, पीले, लाल, भूरे और काले होते हैं। '
पौष्टिकता भरपूर : क्विनोआ बहुत सारे पोषक तत्वों का स्रोत है जैसे कि प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर तथा विटामिन्स जैसे कि 'सी', 'बी' और फोलेट।
क्विनोआ का सेवन करने से हमारे शरीर को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। यह बीज वजन कम करने में मदद कर सकता है, साथ ही यह ऊर्जा बढ़ाने तथा पाचन सिस्टम को सुधारने में भी मददगार हो सकता है। इसमें कुछ आवश्यक एमिनो एसिड और एंटी ऑक्सीडैंट्स होते हैं जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक हैं। क्विनोआ ग्लटेन रहित होता है, इसलिए यह ग्लूटेन संवर्धित अन्न खाने वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। क्विनोआ लोगों को वजन घटाने में मदद कर सकता है क्योंकि यह लम्बे समय तक भूख कम रखता और उचित पोषण प्रदान करता है।
हृदय स्वास्थ्य : क्विनोआ में पाए जाने वाले बेहतरीन वसा हृदय के लिए आवश्यक होते हैं। यह हृदय संबंधी बीमारियों जैसे कि हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के खतरों को कम करने में मदद कर सकता है।
डायबिटीज नियंत्रण : क्विनोआ का नियमित सेवन डायबिटीज के नियंत्रण में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फाइबर के कारण इसका प्रभाव ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
खाने का तरीका : क्विनोआ के बीज विभिन्न तरीकों से खाए जा सकते हैं, जैसे कि इसे धोकर पका सकते हैं या सलाद, पुलाव, उपमा या सूप के रूप में तैयार कर सकते हैं। इसे अन्य अनाजों के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है। एक कप (185 ग्राम) पका हुआ क्विनोआ हमें कैलोरी (222), प्रोटीन (8 ग्राम), वसा (3.55 ग्राम), कार्बोहाइड्रेट (39 ग्राम), फाइबर (5 ग्राम) प्रदान करता है।
अगर आप स्वस्थ और पौष्टिक आहार की तलाश में हैं, तो क्विनोआ आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकता है और स्वादिष्ट भोजन का विकल्प भी प्रदान करता है।
-- Pooja, Dietician & Nutrition
Thankyou