'जल ही जीवन है', ये पंक्ति आपने या तो कहीं पढ़ी होगी या फिर सुनी जरूर होगी। अगर आप इसे सही मात्रा और सही समय पर पिएं तो ये एक कारगर औषधि भी है जिसके जरिए कई प्रकार के रोगों से मुक्त रहा जा सकता है। Water Benefits जानिए कैसे...
आदमी का शरीर लगभग 60% पानी से आ होता है। इसलिए हर व्यक्ति को बना एक दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना ही चाहिए, क्योंकि जब हम सांस लेते हैं, पसीना छोड़ते हैं या भोजन पचाते हैं, तो शरीर में पानी की मात्रा घटती है। यही कारण है कि हाइड्रेटेड रहने के लिए इसकी पर्याप्त मात्रा आवश्यक मि है। आमतौर पर आपको प्रतिदिन कम से कम 8 गिलास (1 गिलास = 250-300 मिली) पानी पीना चाहिए। यदि इसे सही समय में पिया जाए तो ये स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होगा, विशेषज्ञ से जानिए च कि पानी कब-कब पिएं...

पहला गिलास...
सुबह उठकर बासी मुंह ही पानी पी लेना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है. अतिरिक्त कैलोरीज कम होती हैं। ये पानी प्राकृतिक छलनी के रूप में, विषैले पदाथों को बाहर निकालता है और पाचन बेहतर होता है। ऊर्जा के स्तर और चेतना में भी वृद्धि होती है।
दूसरा गिलास...
नाश्ते के 1 घंटे बाद पानी का दूसरा गिलास पिएं। इससे खाने का पाचन अच्छी तरह से होता है और शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा जोड़ों और कार्टिलेज की ग्रीस भी बढ़ता है।
तीसरा गिलास...
दोपहर के भोजन से आधे घंटे पहले पानी पीने से पाचन में मदद मिलती है। इस समय पिया गया पानी न सिर्फ अतिरिक्त फैट को कम करता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी सहायक है।
चौथा गिलास...
भोजन के तुरंत बाद पिया गया पानी जहर के समान होता है वहीं भोजन करने के 1 घंटे बाद पीने से ये अमृत की तरह काम करता है। इस इंतजार के चलते शरीर को भोजन के पोषक तत्वों को सोखने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है, जिससे रक्त व मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा मिलता है।
पांचवां गिलास...
चाय या कॉफ़ी ब्रेक से पहले (दोपहर के खाने के लगभग 2 घंटे बाद) पानी पीने से शरीर में एसिड की मात्रा को कम किया जा सकता है। साथ ही शरीर के विषैले पदार्थों को भी बाहर निकालने में सहायता मिलती है।
छठा गिलास...
शाम के खाने से 1 घंटे पहले पानी पीना चाहिए। इससे आप अत्यधिक भोजन ग्रहण करने (ओवरइटिंग) से बच सकते हैं। साथ ही इस समय पानी पीने से कोलन कैंसर का खतरा भी कम होता है।
सातवां गिलास...
रात के खाने के 1 घंटे बाद सातवां गिलास पानी पीने से शरीर को भोजन के पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अवशोषित करने में मदद मिलती है और क़ब्ज़ से भी छुटकारा मिलता है।
आठवां गिलास...
रात में सोने से आधा घंटा पहले पानी पी लेना चाहिए। इससे नींद के दौरान शरीर में पानी की पूर्ति होती है और स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।
Thankyou