लड्डू गोपाल Laddu Gopal को कान्हा, ठाकुर और बाल कृष्ण के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता है कि लड्डू गोपाल Laddu Gopal की पूजा करने से अच्छे भविष्य, धन-वैभव की प्राप्ति होती है, इसलिए इनकी पूजा जरूर करनी चाहिए।
हिंदू धर्म में रोजाना भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यता है कि विधिनुसार बाल गोपाल की आराधना करने से व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। धार्मिक ग्रंथों में बंसीधर को धैर्य, करुणा और प्रेम का प्रतीक माना गया है, उनके आशीर्वाद से साधक के प्रेम जीवन में खुशियों का वास होता है, आमतौर पर घरों में लड्डू गोपाल Laddu Gopal को रखना बेहद शुभ माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को लड्डू गोपाल Laddu Gopal के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में लड्डू गोपाल Laddu Gopal वास करते हैं, उनके जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं और वहाँ सुख-शांति का माहौल कायम रहता है।
कहते हैं कि जिस प्रकार एक बालक का पालन पोषण व उसकी देखरेख की जाती है, ठीक वैसे ही लड्डू गोपाल की सेवा भी की जाती है। अगर आप उन्हें घर में रख रहे हैं, तो इस दौरान कई विशेष नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए, इतना ही नहीं समय-समय पर उनकी पूजा और रहन सहन के तरीके में भी बदलाव लाना चाहिए। वर्तमान में सर्दियों का मौसम जारी है। ठंड में लड्डू गोपाल की सेवा का खास ध्यान रखें, नहीं तो उन्हें ठंड लगने की संभावना बनी रहती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सर्दियों में बाल गोपाल की सेवा कैसे करनी चाहिए।
सर्दियों में ऐसे करें लड्डू गोपाल की सेवा
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सर्दियों में लड्डू गोपाल को सुबह जल्दी नहीं उठाना चाहिए। आप उन्हें निर्धारित समय से थोड़ी देर के बाद भी उठा सकते हैं, इससे उनकी नींद पूरी हो सकती हैं।
- सर्दियों में लड्डू गोपाल जी को हमेशा गर्म पानी से स्नान कराएं, इस दौरान स्नान के पानी में एक पत्ता तुलसी का अवश्य डालें। यह बहुत शुभ होता है।
- माना जाता है कि लड्डू गोपाल जी को स्नान के तुरंत बाद गर्म वस्त्र पहनाएं, इस दौरान उन्हें टोपी पहनाना न भूलें। आप चाहे तो जुराब व ऊनी जैकेट भी पहना सकती हैं।
- मान्यता है कि ठंड के मौसम में लड्डू गोपाल को बाहर ले जाने से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें ठंड लग सकती हैं। अगर आप किसी आपातकालीन स्थिति में बाहर जा रहे हैं, तो लड्डू गोपाल जी को किसी भरोसेमंद व्यक्ति को सौंप के जा सकते हैं।
- सर्दियों में मौसम का प्रभाव ठंडा होने के कारण आप लड्डू गोपाल जी को गद्दे व कंबल वाले स्थान पर सुलाएं। सोते समय बाल गोपाल को कंबल या रजाई अवश्य ओढ़ाएं। ठंड से बचने के लिए आप उन्हें जल्दी भी सुला सकते हैं।
- सर्दियों में लड्डू गोपाल जी के भोजन का खास ध्यान रखना चाहिए। खाने में उन्हें आप गर्म चीजें दे सकते हैं, जैसे तिल के लड्डू, हल्दी का दूध, हलवा आदि।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग लड्डू गोपाल Laddu Gopal को रखते हैं, उन्हें रोजाना स्नान कराना चाहिए। उनके नहाने का पानी भी मौसम के हिसाब से ही होना चाहिए। बताते. हैं कि लड्डू गोपाल Laddu Gopal को सर्दियों में क्या भोग लगाना चाहिए।

Laddu Gopal image / Laddu Gopal Dress
गर्म दूध पिलाएं
सर्दी में लड्डू गोपाल Laddu Gopal को गर्म दूध पिलाएं और कौशिश करें कि उसमें केसर तथा हल्दी जरूर डालें। इससे ल गोपाल को ठंड नहीं लगेगी और उन्हें फायदा भी करेगा। साथ ही वह प्रसन्न भी हो सकते हैं।
गोंद के लड्डू का भोग लगाएं
लड्डू गोपाल Laddu Gopal को ठंडी में गोंद के लड्डू का भोग लगाएं। यह बेहद फायदा भी करता है और कान्हा को ठंड भी नहीं लगेगी। कोशिश करें कि गोंद का लड्डू एक समय ही खिलाएं। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
पीले लड्डू का भोग लगाएं
लड्डू गोपाल Laddu Gopal को सर्दी में पीले लड्डू का भोग लगाएं। जैसे कि बेसन के लड्डू । इसका भोग लगाने से भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा भी बनी रहती है।
साग का भोग लगाएं
साग ठंडी के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। अगर आप लड्डू गोपाल Laddu Gopal को भी इसका भोग लगाना चाहते हैं, तो लगाया जा सकता है। इसका भोग लगाने से आपको बुध ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है।
पंजीरी का भोग लगाएं
लड्डू गोपाल Laddu Gopal को पंजीरी का भोग जरूर लगाएं। इसे लगाने से व्यक्ति को कभी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और लड्डू गोपाल Laddu Gopal को भी यह बेहद पसंद है।
पपीते का भोग लगाएं
लडू गोपाल को ठंडी में पपीते का भोग लगाना चाहिए। यह सेहत के लिए अच्छा होता है और बाल गोपाल के लिए भी हो सकता है।
Thankyou