मोटापा न सिर्फ बहुत ज़िद्दी होता है बल्कि दिनचर्या में परेशानी भी पैदा करता है। इसके चलते न तो मनमुताबिक कपड़े पहन पाते हैं न ही बाक़ी के कामों को फुर्ती से कर पाते हैं। अपने इस अड़ियल मोटापे से मुक्ति पाने के लिए इन व्यायामों को नियमित रूप से करें। न सभी व्यायामों को करने के लिए अपने पैरों को चित्रानुसार दाई और बाई ओर फैलाकर बैठ जाएं।
1) हाथों से छुएंगे पैर
हाथों को सामने की ओर फैलाएं और मुट्ठी बांध लें। दाएं हाथ से बाएं पैर के अंगूठे को छुएं और साथ में बाएं हाथ को बाईं तरफ पीछे की ओर लाएं। अब बाएं से दाएं हाथ के अंगूठे को छुएं व दाएं हाथ को दाईं तरफ पीछे की ओर ले जाएं। दोनों प्रक्रियाओं को दोहराते हुए 20-25 बार करें।
2) नाक से छुएंगे घुटने
हाथों की अंगुलियों को कानों के ऊपर रखें। अंगुलियां बिलकुल तनी होनी चाहिएं हाथों को इसी स्थिति में रखते हुए अपनी नाक से दाईं ओर के घुटने को छूने की कोशिश करें।. सीधे हो जाएं और फिर बाई ओर के घुटने को छूने की कोशिश करें। दोनों प्रक्रियाओं को क्रमानुसार 20-25 बार करें।
3) हाथ उठाएंगे और कमर घुमाएंगे
दाएं हाथ को सिर के समानांतर सीधा रखें और बाएं हाथ को दाई ओर कमर से चित्रानुसार सटाएं। अब बाई ओर अपनी क्षमता के अनुसार झुकने की कोशिश करें। दूसरी प्रक्रिया में आप बाएं हाथ को सिर के समानांतर रखें और दाएं हाथ को कमर से सटाएं। फिर दाई ओर झुकने की कोशिश करें। इन दोनों क्रियाओं को अपनी क्षमतानुसार या 15-20 बार दोहराएं।
4) हाथों को हवा में लहराएंगे
हाथों के पंजों में थोड़ा बाहरी घुमाव रखते हुए दोनों हाथों को सामने की ओर फैलाएं। हाथों को इसी स्थिति में रखते हुए पहले दाईं ओर से घुमाकर (हरु कर्व बनाते हुए) सर के समानांतर लाएं और फिर वापस सामने ले जाएं। अब हाथों को बाई ओर चुमाते हुए सर के समानांतर लाएंगे और फिर वापस सामने ले आएंगे। मुंह से सांस छोड़ते हुए दोनों क्रियाओं को क्रमश: 20-25 बार करें।
5) सर पर रखेंगे हाथ
हाथों को सर के पीछे ले आएं और माध्यमा, तर्जनी व अनामिका अंगुली से सिर को टिकाएं। इस दौरान अंगूठा व छोटी उंगली हवा में रहेंगी। दाईं ओर झुकें और दाएं हाथ की कोहनी से जमीन को छुएं और फिर सीधे हो जाएं। इस बार बाईं ओर झुककर बाएं हाथ की कोहनी से जमीन छुएं। कोहनी से जमीन नहीं छू पा रहे हैं तो जबरदस्ती न करें। धीरे-धीरे नियमित रूप से कोशिश करें। इन्हें 10-15 बार दोहराएं।
Thankyou