'जल ही जीवन है' वाली कहावत तो आप सब ने सुनी ही होगी। पानी जीवन के लिए कितना जरूरी है, यह बात तो हम सभी जानते हैं। अगर हम कहें कि पानी के बिना जीवन संभव ही नहीं, तो यह बात 100 प्रतिशत सच है। वहीं गर्म पानी पीने के भी लाभ हैं, जैसे गर्म पानी पीते वक्त उसकी गर्मी से जो भाप निकलती है उससे बंद नाक को आराम मिलता है। गर्म पानी गले की खराश को खत्म करता है। आज हम बात करेंगे कि गर्म या गुनगुना पानी पीने के क्या फायदे हैं। भोजन पचाने में मदद: जब हम गर्म पानी पीते हैं, तो यह हमारे पेट और आंतों की मांसपेशियों को शिथिल करता है, जिससे वे अधिक सक्रिय हो जाती हैं। परिणामस्वरूप, भोजन का ठीक से पाचन होता है और गैस या अन्य पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।

Benefits of Hot Water - गुनगुना पानी पीने के क्या फायदे हैं।
वजन नियंत्रण : वजन कम करने के लिए दिन में तीन बार गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। आप सुबह उठने के बाद, लंच से आधा घंटे पहले और रात को सोने से 1 घंटा पहले गर्म पानी का सेवन करें, तो यह तेजी से आपके वजन को घटाने में मदद कर सकता है। गर्म पानी में अदरक या नींबू डालकर पीने से और भी लाभ मिलता है।
शारीरिक स्वास्थ्य : गर्म पानी मांसपेशियों को आराम देता है, रक्त कोशिकाओं को फैलाता है और परिसंचरण को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। गर्म पानी रक्त संचरण, मांसपेशियों में बेहतर रक्त प्रवाह को बढ़ावा देता है और मांसपेशियों के दर्द से राहत से लेकर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गर्म पानी पीने से स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है, क्योंकि यह विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है।
शांति और सुकून : कई शोधों से यह पता चला है कि गर्म पानी पीने से अवसाद और चिड़चिड़ापन कम होता है। गले को आराम मिलता है और यह जुकाम आदि को दूर रखने में मदद करता है। गर्म पानी पीने से आपका मन शांत और सुकून भरा रहता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
मैटाबोलिज्म करता है ठीक : गर्म पानी पीने से पाचन और अन्य शारीरिक क्रियाएं ठीक रहती हैं। यह मैटाबोलिज्म को भी सुधारता है। इसलिए, हम पूरे दिन अधिक ऊर्जावान और फ्रैश महसूस करते हैं।
आप दिन में एक बार पानी को गर्म कर उसे स्टोर करने के लिए कॉपर फ्लास्क या जग का इस्तेमाल करें क्योंकि कॉपर प्राकृतिक रूप से पानी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। आप गर्म पानी को स्टोर करने और उसे गर्म रखने के लिए वैक्यूम-इंसुलेटेड थर्मस फ्लास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Thankyou