भारत की अधिकतर आबादी खेती से जुड़ी हुई है, यही वजह है कि इसको कृषि प्रधान देश कहा जाता है। आनाज उत्पादन हो या चीनी पैदा करना, भारत हर जगह नंबर 1 बना हुआ है।
कुछ दिन पहले भारत ने दुग्ध उत्पादन में भी परचम लहरा दिया और दुनिया में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाला देश बन गया। पिछले आठ सालों में भारत में दुग्ध उत्पादन 51 प्रतिशत तक बढ़ गया लेकिन इनके बावजूद भारत में दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी फार्म नहीं है।

Dairy Farm सबसे बड़ा डेयरी फार्म चीन में है
चीन में डेयरी फार्मों का विस्तार 2015 में हुआ, जब रूस ने यूरोपीय संघ से दुग्ध उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया। अब, चीन ही रूस को दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति आपूर्ति कर रहा है।
वहीं पर दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी फार्म है। मुदानजियांग सिटी मैगा नामक यह डेयरी फार्म 2 करोड़ 5 लाख एकड़ में फैला है जो चीन के हेइलोंगजियांग में स्थित है। इसकी विशालता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि इसका क्षेत्रफल लगभग यूरोपीय देश पुर्तगाल के समान है।
इस डेयरी फार्म की शुरुआत साल, 2011 में हुई थी जहां इस समय 1 लाख से अधिक मवेशी पाले जा रहे हैं।
अगर यहां पैदा होने वाले दूध की बात करें तो यह प्रति वर्ष 800 मिलियन लीटर है। इस डेयरी फार्म की मालिक झोंगडिंग डेयरी फार्मिंग और सेवेर्नी बर कम्पनी है।
दुनिया के सबसे बड़े डेयरी फार्मों की लिस्ट में दूसरे नम्बर पर भी चीन का ही एक डेयरी फार्म है। उसके बाद तीसरे, चौथे और पांचवे नम्बर पर ऑस्ट्रेलिया के डेयरी फार्म हैं।
Thankyou