4 महीने शयन करने के बाद आज यानी 12 नवम्बर को देवउठनी एकादशी ( dev uthani ekadashi ) के दिन देवता जाग जाएंगे और इसके साथ ही मांगलिक कार्यों का श्री गणेश हो जाएगा।
देवउठनी एकादशी ( dev uthani ekadashi ) को तुलसी विवाह एकादशी या देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन से लगन शुरू हो जाते हैं।

शास्त्रों के अनुसार देवशयनी एकादशी के साथ शुरू हुए इन 4 महीनों को चातुर्मास कहा जाता है। इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित बताए गए हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी ( dev uthani ekadashi ) पर भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागते हैं और विष्णु तथा तुलसी का विवाह होता है, इसलिए यह दिन सनातन धर्म के शुभ दिनों में से एक माना जाता है। तुलसी विवाह एकादशी के दिन से विवाह, यज्ञोपवीत व मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश जैसे शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।
कहा जाता है कि शुभ संयोग में अपने घर में शालिग्राम- तुलसी विवाह रचाने वाले व्यक्ति को अपार धन और सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी। मान्यता है कि इस एकादशी पर लोग अपने घरों में तुलसी और शालिग्राम का विवाह रचाते हैं।
विधि-विधान सहित तुलसी विवाह सम्पन्न करने वाले परिवार के सदस्यों का भाग्य सुधरता है और श्रीवृद्धि होती है।
शिव महापुराण में न केवल देवउठनी एकादशी के बारे में बताया गया है, बल्कि इस दिन तुलसी विवाह क्यों किया जाता है, इसका भी विस्तार से वर्णन है। शिव महापुराण के अनुसार एक समय में दैत्यों का राजा दंभ हुआ करता था। वह बहुत बड़ा विष्णु भक्त था। कई सालों तक उसके यहां संतान नहीं होने के कारण उसने शुक्राचार्य को अपना गुरु बनाकर उनसे श्रीकृष्ण मंत्र प्राप्त किया। यह मंत्र प्राप्त करके उसने पुष्कर सरोवर में घोर तपस्या की। भगवान विष्णु उसकी तपस्या से प्रसन्न हुए और उसे संतान प्राप्ति का वरदान दे दिया।
एक अन्य कथा के अनुसार शंखासुर नामक राक्षस ने तीनों लोकों में बहुत उत्पात मचाया हुआ था। सभी देवताओं के आग्रह करने पर भगवान विष्णु ने उस राक्षस से युद्ध किया और यह युद्ध कई वर्षों तक चला। युद्ध में वह असुर मारा गया और इसके बाद भगवान विष्णु विश्राम करने चले गए।
कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन भगवान विष्णु की निद्रा टूटी थी और सभी देवताओं ने भगवान विष्णु की पूजा की थी।
Dev Uthani ekadashi Vrat Katha
पौराणिक कथा (Dev Uthani Ekadashi Katha) के अनुसार, एक राजा के राज्य में सभी एकादशी का व्रत करते थे। व्रत के दौरान पूरे राज्य में किसी को अन्न नहीं दिया जाता था। एक बार ऐसा समय आया कि एक दिन एक व्यक्ति नौकरी मांगने के लिए राजा के दरबार में आया। उसकी बातें सुनने के बाद राजा ने कहा कि नौकरी तो मिल जाएगी, लेकिन एकादशी के दिन अन्न नहीं दिया जाएगा। नौकरी मिलने की खुशी में उस व्यक्ति ने राजा की बात मान ली।
उस व्यक्ति ने कहा कि वह भूख से मर जाएगा, उसे अन्न की आवश्यकता है। तब राजा ने उसे भोजन के लिए आटा, दाल, चावल दिलवा दिया। इसके बाद वह नदी के किनारे स्नान किया और भोजन बनाया। उसने भोजन निकाला और भगवान को निमंत्रण दिया। तब भगवान विष्णु वहां आए और भोजन किए। फिर चले गए। वह भी अपने काम में लग गया।
फिर दूसरे मास की एकादशी आई। इस बार उसने अधिक अनाज मांगा। राजा ने कारण पूछा तो उसने बताया कि पिछली बार भगवान भोजन कर लिए, इससे वह भूखा रह गया। इतने अनाज से दोनों का पेट नहीं भरता। राजा चकित थे, उनको उस व्यक्ति की बात पर विश्वास नहीं हुआ। तब वह राजा को अपने साथ लेकर गया।
उसने स्नान करके भोजन बनाया और भगवान को निमंत्रण दिया। लेकिन इस बार भगवान नहीं आए। वह शाम तक भगवान का इंतजार करता रहा। राजा पेड़ के पीछे छिपकर सब देख रहे थे। अंत में उसने कहा कि हे भगवान! यदि आप भोजन करने नहीं आएंगे तो नदी में कूदकर जान दे देगा। भगवान के न आने पर उस नदी की ओर जाने लग, तब भगवान प्रकट हुए। उन्होंने भोजन किया। फिर उस पर भगवत कृपा हुई और वह प्रभु के साथ उनके धाम चला गया।
राजा को ज्ञान हो गया कि भगवान को भक्ति का आडंबर नहीं चाहिए। वे सच्ची भावना से प्रसन्न होते हैं और दर्शन देते हैं। इसके बाद से राजा भी सच्चे मन से एकादशी का व्रत करने लगे। अंतिम समय में उनको भी स्वर्ग की प्राप्ति हो गई।
जानिये : दुर्गा पूजा कब से शुरू है ? कन्या पूजन कैसे करना चाहिए ?
Thankyou