प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 12-01-2024 को देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज अटल सेतु ( longest sea bridge in india) का उद्घाटन किया। यह ब्रिज मुंबई से नवी मुंबई (mumbai sea bridge) को जोड़ेगा। इससे दो घंटे की दूरी 20 मिनट में तय होगी। दिसंबर 2016 में मोदी ने इस पुल की आधारशिला रखी थी। पुल की कुल लागत 17,843 करोड़ रुपए है।
21.8 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन वाले ब्रिज को मुंबई ट्रांस हार्बर सीलिंक भी कहा जाता है। पुल का 16.5 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र पर है, जबकि 5.5 किलोमीटर का हिस्सा जमीन पर है। इस पुल की क्षमता रोजाना 70 हजार वाहनों की है। फिलहाल ब्रिज से रोज करीब 50 हजार वाहनों के गुजरने का अनुमान है।

Sea Bridge में 17,843 करोड़ रुपये खर्च हुए
Sea Bridge की 21.8 कि.मी. कुल लम्बाई
Sea Bridge की 16.5 कि.मी. समुद्र पर लम्बाई
Sea Bridge की 5.5 कि.मी. जमीन पर लम्बाई
Sea Bridge की 15 मीटर समुद्र तल से ऊंचाई पर पुल का निर्माण किया गया है।
Sea Bridge के 8.5 कि.मी. हिस्से में नॉयस बैरियर लगा है
Sea Bridge में 177,903 मीट्रिक टन स्टील इसके निर्माण में उपयोग किया गया है जो 500 बोइंग हवाई जहाजों के वजन के बराबर और एफिल टॉवर के वजन का 17 गुना है।
पक्षियों और समुद्री जीवों की सुरक्षा के लिए ब्रिज पर साऊंड बैरियर और एडवांस लाइटिंग की व्यवस्था है।
Sea Bridge में 400 सी.सी.टी.वी. कैमरे ब्रिज पर लगे हैं
Sea Bridge में 100 साल तक पुल खराब नहीं होगा
देश का सबसे लंबा सी-ब्रिज Longest Sea Bridge in India
पुल के बारे में पहली बार 1962 में स्टडी की गई थी। 1994 में इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाई गई। हालांकि इसके बाद भी प्रोजैक्ट का काम अटका रहा। 2006 में इसका टैंडर जारी किया गया, लेकिन काम नहीं हो पाया। 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल की आधारशिला रखी।
2017 में एग्रीमेंट साइन हुआ था
2018 में इस प्रोजैक्ट पर काम शुरू हुआ
अगस्त 2023 निर्माण की डेडलाइन
12.1.2024 को 21.8 कि.मी. लंबे समुद्री पुल अटल सेतु ( देश का सबसे लंबा सी-ब्रिज) का उद्घाटन
एक करोड़ लीटर ईंधन की होगी बचत
पुल से हर साल एक करोड़ लीटर ईंधन की बचत होने का अनुमान है। यह रोजाना 1 करोड़ इवी से बचने वाले ईंधन के बराबर है। इसके अलावा प्रदूषण के स्तर में कमी आने से लगभग 25,680 मीट्रिक टन कार्बन का उत्सर्जन भी कम होगा।
बाइक-रिक्शा होंगे बैन
लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ जरूरी गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं। इसके तहत ब्रिज पर मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो और ट्रैक्टर नहीं चलेंगे।
प्रति घंटा स्पीड
फोर-व्हीलर, मिनी बस और टू-एक्सैल व्हीकल की मैक्सिमम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। ब्रिज की चढ़ाई और उतराई पर स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा नहीं होगी।
• पुल पर एक तरफ का टोल 250 रुपए प्रति कार तय किया गया है।
• वहीं दोनों तरफ का टोल 375 रुपए प्रति कार होगा।

Thankyou