कोडईकनाल Kodaikanal झीलों और पहाड़ियों की बेहतरीन खूबसूरती को अपने में समेटे हुए एक अद्भुत हिल स्टेशन है, जो तमिलनाडु में है। यहां का मनमोहक दृश्य, शांत एवं शुद्ध वातावरण न केवल पर्यटकों व प्रकृति प्रेमियों के लिए अच्छा है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत उत्तम स्थान है इसीलिए इसका नाम कोडईकनाल रखा गया है, जिसका शाब्दिक अर्थ ही है' प्रकृति का उपहार' ।
धरती से करीब 2133 मीटर ऊंचाई पर स्थित कोडईकनाल Kodaikanal में हरे-भरे वनों से घिरी झील, विभिन्न प्रकार की आकृति वाले ऊंचे-ऊंचे पहाड़, कलकल करते झरने, गुफाएं, संग्रहालय, फूलों के बगीचे पर्यटकों के मन में अपना घर बना लेते हैं।

कोडईकनाल Kodaikanal Weather हनीमून कपल्स का भी फेवरिट डैस्टिनेशन है, जहां का मौसम हमेशा सुहावना रहता है। इसे 'हिल स्टेशनों की राजकुमारी' कहा जाता है।
कोडईकनाल Kodaikanal अपने मनोहर दृश्यों के साथ-साथ खान-पान और विशेष प्रकार के उत्सवों के लिए भी मशहूर है। कोडईकनाल Kodaikanal की चाय, कॉफी और मसाले लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। पोंगल और नात्यांजलि महोत्सव यहां बड़े धूम- धाम से मनाया जाता है।
कोडईकनाल Kodaikanal के अन्नासलाई बाजार से पर्यटक हस्तशिल्प, ज्वैलरी, शॉल, हड्डी और अखरोट की लकड़ी से बनी सजावटी वस्तुएं खरीद सकते हैं। इसके अलावा एम्पोरियम पूम्पुहार से भी आप ब्रांडेड कपड़े और गहने खरीद सकते हैं। कोडईकनाल में खरीदने के लिए सबसे बेहतरीन चीज हाथ से बनी चॉकलेट्स मानी जाती हैं, जो यहां लगभग सभी बेकरी पर मिलती हैं। यहां कई प्रकार के ईत्र और सुगंधित वस्तुएं भी मिलती हैं, जिनका इस्तेमाल ऐरोमाथैरेपी के दौरान किया जाता है।

कोडईकनाल का इतिहास History of Kodaikanal
इस पर्वतीय स्थल की खोज एक अमरीकी व्यक्ति ने की थी। 1836 में कोडईकनाल को अपनी पहली पहचान एक वनस्पति व पुष्प प्रेमियों के स्वर्ग के रूप में मिली थी। साल 1845 में एक अंग्रेज मिशनरी ने यहां पहला घर बनाया था। इसके बाद अंग्रेजों ने इस स्थान को गर्मियां बिताने के लिए अपना निवास बना लिया, परन्तु 20वीं शताब्दी की शुरुआत में जब यह जगह सड़क मार्गों द्वारा जुड़ी, तो भारतीय सैलानी भी इसकी ओर आकर्षित होने लगे। इसे लोग 'कोडै' के नाम से भी पुकारते हैं। यहां की मनमोहक हरियाली, चोटियों से नीचे उड़ते सफेद बादल और बलखाती पंगडंडियां पर्यटकों को दीवाना-सा बना देती हैं।
पर्यटकों का आकर्षण कोडईकनाल झील Kodaikanal Tourist Places
यह खूबसूरत सीतारानुमा झील पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यह तकरीबन 24 हैक्टेयर में फैली हुई है। यहां आप बोटिंग के साथ- साथ घुड़सवारी का भी लुफ्त उठा सकते हैं। यहां की दिलकश वादियों में आप आराम भी कर सकते हैं।

पर्यटकों का आकर्षण कोकर्स वाक Kodaikanal Tourist Places
यह जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां आए पर्यटक इसकी ऊंचाई पर पहुंच कर ऊपर से इसकी ढलान के सौंदर्य को निहारते हैं। इसकी ढलान पर बने विशेष मार्ग पर टहलना एक अनूठा अनुभव है।

पर्यटकों का आकर्षण पिलर रॉक्स Kodaikanal Tourist Places
122 मीटर ऊंची इस पहाड़ी को 'पिलर रॉक्स' कहा जाता है। इस पहाड़ी में कई गुफाएं हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यह पिकनिक मनाने के लिए बेहतरीन स्थल है। ऊंचाई से गुफाओं से गुजरते हुए नीचे उतरना किसी रोमांच से कम नहीं।

पर्यटकों का आकर्षण खगोलिकी केंद्र वेधशाला Kodaikanal Tourist Places
खगोलिकी केंद्र वेधशाला पूरे देश की अपने किस्म की अनोखी व अकेली वेधशाला है, जिसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है। जहां कई-कई मील की दूरी तय करके पर्यटक पहुंचते हैं।

पर्यटकों का आकर्षण कुरिंजी अंदावर मंदिर Kodaikanal Tourist Places
कुरिंजी अंदावर मंदिर भगवान मुरुगन को समर्पित है। यह मंदिर कोडईकनाल के आकर्षणों में शामिल है। यहां आकर आप मंदिर के दर्शन के साथ-साथ इसके आस-पास के खूबसूरत नजारों को अपनी आंखों में कैद किए बिना नहीं रह पाएंगे।

पर्यटकों का आकर्षण टैलीस्कोप हाऊस Kodaikanal Tourist Places
पर्यटक यहां आकर कोडईकनाल के खूबसूरत दिलकश नजारों को दूरबीन की सहायता से देखते हैं। दूरबीन से कोडईकनाल के मनमोहक दृश्य आंखों के एकदम समीप नजर आते हैं। यहां से बेहतरीन नजारों को देखा जा सकता है।

जाने का सही समय Time to Visit Kodaikanal
हिल स्टेशन होने की वजह से कोडईकनाल में मौसम Kodaikanal Weather साल भर सुहाना रहता है और इसलिए आप यहां के लिए किसी भी वक्त ट्रिप प्लान कर सकते हैं। नवम्बर से फरवरी की सर्दियों में कोडईकनाल का तापमान Kodaikanal Temperature 8 से 30 डिग्री के बीच रहता है। दिसम्बर और जनवरी में शाम के वक्त ठंड थोड़ी ज्यादा होती है, इसलिए गरम कपड़े साथ ले जाएं। अगर आप जनवरी में कोडईकनाल जाते हैं तो वहां पोंगल के त्यौहार में शामिल होना न भूलें।
कोडईकनाल कैसे पहुंचें How to Reach Kodaikanal weather ?
निकटतम हवाई अड्डा मदुरै है, जो करीब 120 किलोमीटर दूर है। इसका नजदीकी रेलवे स्टेशन कोडाइरोड है। यह शहर से लगभग 80 कि.मी. दूर है। इसके अलावा पलानी रेलवे स्टेशन से भी यहां पहुंचा जा सकता है जो करीब 66 कि.मी. की दूरी पर है।
कोडईकनाल Kodaikanal पहुंचने के लिए सड़क परिवहन को सबसे बेहतर माना जाता है। मदुरै, कोयंबटूर, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई (Bangalore to Kodaikanal)आदि शहरों से कोडईकनाल जाने के लिए नियमित बस व टैक्सी सेवा उपलब्ध है।
Thankyou