EPFO ई.पी.एफ.ओ. के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए जरूरी खबर है। रिटायरमैंट फंड संस्था ने कोविड एडवांस फैसिलिटी को बंद कर दिया है। कोरोना महामारी के समय कर्मचारी भविष्य निधि- संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) ने अपने खाताधारकों को अपने पी.एफ. अकाऊंट में से एडवांस के रूप में पैसे निकालने की सुविधा दी थी। लेकिन अब इस सुविधा को खत्म क़र दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 7 महीने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि कोविड-19 महामारी अब पब्लिक हैल्थ एमरजैंसी नहीं रह गई है। ई.पी.एफ.ओ. ने एक हफ्ते पहले अधिकारियों के साथ हुई एक मीटिंग में यह फैसला लिया गया था।

सॉफ्टवेयर में नॉन-रिफंडेबल कोविड एडवांस के प्रॉविजन को डिसएबल करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि सब्सक्राइबर्स इसके लिए आवेदन न कर सकें।" अभी इस बारे में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
जानकारों का कहना है कि ई.पी.एफ.ओ. के इस कदम में खपत के प्रभावित होने की आशंका है क्योंकि कोविड एडवांस को गैर- जरूरी खर्च के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि ई.पी.एफ.ओ. ने यह फैसला काफी देर से लिया है और इससे ई.पी.एफ.ओ. के पास फंड की उपलब्धता प्रभावित हुई है।
ई.पी.एफ.ओ. की इस फैसिलिटी ने देश में खपत को बढ़ावा दिया लेकिन इसे लंबे समय तक जारी रखना सही नहीं था। इससे ई.पी.एफ.ओ. के लिए फंड की सप्लाई प्रभावित हुई है जिसे निवेश किया जा सकता था। यानी अप्रत्यक्ष रूप से ई.पी.एफ.ओ. के सब्सक्राइबर्स का रिटर्न प्रभावित हुआ है। यह फैसला काफी देर से लिया गया 'जबकि सब जानते थे कि इसका इस्तेमाल इलाज के लिए नहीं हो रहा है। इससे सब्सक्राइबर्स की सेविंग कम हो गई है।
कुल 2.2 करोड़ सब्सक्राइबर्स ने कोरोना एडवांस सुविधा का लाभ उठाया जो ई.पी.एफ.ओ. के कुल सदस्यों की संख्या का एक तिहाई से ज्यादा है। यह सुविधा 2020-21 में शुरू हुई थी और तीन साल तक रही। इस दौरान पी.एफ. सब्सक्राइबर्स ने कोरोना एडवांस के रूप में 48,075,75 करोड़ रुपए निकाले।
ई.पी.एफ.ओ. की ड्राफ्ट एन्यूअल रिपोर्ट 2022-23 में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ई.पी.एफ.ओ. ने 2020-21 में 17,106.17 करोड़ रुपए वितरित किए जिससे 69.2 लाख सब्सक्राइबर्स को फायदा हुआ।
EPFO FAQ:
एडवांस में कितना पीएफ निकाला जा सकता है?
EPFO ई.पी.एफ.ओ. सेवानिवृत्ति Retirement से 1 वर्ष पहले ईपीएफ कोष /EPF Fund का 90% निकालने की अनुमति देता है, बशर्ते सब्सक्राइबर् व्यक्ति की आयु 54 वर्ष से कम न हो।
PF का नया अपडेट क्या है?
24 जुलाई को जारी सर्कुलर के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए PF अकाउंट में जमा राशि पर ब्याज दर को 8.10% से 0.05% बढ़ाकर 8.15% कर दिया है.15000 सैलरी में से कितना पीएफ कटेगा?
वर्तमान में कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) खाते में योगदान की गणना मूल वेतन 15,000 रुपये प्रतिमाह पर कैप करके की जाती है. मूल वेतन पर 8.33 फीसदी हिस्सा ईपीएस खाते में जाता है, जिसका अधिकतम योगदान 1,250 रुपये प्रति माह तक सीमित है. अगर सरकार वेतन सीमा को बढ़ाकर 21,000 रुपये कर देती है तो यह योगदान बढ़ जाएगा.
Thankyou