
सर्दियों में अपने बालों को सुंदर और हैल्दी बनाए रखना हर किसी की इच्छा होती है लेकिन ठंड के मौसम में यह आसान नहीं होता। बालों और स्कैल्प से जुड़ी सबसे आम परेशानियां हैं डैंड्रफ (रूसी) और स्कैल्प रिंगवर्म (फंगल इन्फैक्शन)। इन समस्याओं के कारण सिर में खुजली, जलन और कभी-कभी स्कैल्प पर छोटे-छोटे जखम भी बन सकते हैं।
बचाव और इलाज के उपाय
सर्दियों में भी नियमित बाल धोएं : सप्ताह में कम से कम 2-3 बार हल्के शैम्पू से बाल धोएं।
एंटी-फंगल शैम्पू का इस्तेमाल : अगर रूसी या स्कैल्प रिंगवर्म हो, तो मैडिकेटेड शैम्पू इस्तेमाल करें।
बालों को सूखा रखें : गीले बालों को लंबे समय तक खुला न छोड़ें।
तेल और प्रोडक्ट्स का संतुलित उपयोग : ज्यादा तेल या हेयर प्रोडक्ट्स से बचें।
व्यक्तिगत वस्तुएं सांझा न करें: कंघी, तौलिया या टोपी दूसरों के साथ शेयर न करें।
कुछ आसान घरेलू उपाय
नीम का पेस्ट या नीम का शैम्पू : नीम में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। कुछ नीम की पत्तियों को पीसकर पानी में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं, 20-30 मिनट बाद हल्के शैम्पू से धो लें। सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करें।
एलोवेरा जैल : एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक और नमी देता है। ताजे एलोवेरा जैल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। रूसी कम करने और खुजली को शांत करने के लिए यह बहुत कारगर है।
दही या योगर्ट : दही में प्रोबायोटिक और एंटी फंगल गुण होते हैं। स्कैल्प पर दही लगाकर 30 मिनट रखें और हल्के शैम्पू से धो लें। यह रूसी और खुजली कम करता है।


Thankyou