
जब आप अपने बच्चों के आक्रामक व्यवहार के साथ डील कर रही होती हैं, तो दिन-ब-दिन इसे झेलने पर आपको भी बहुत गुस्सा आएगा, जिससे आप थंक जाती हैं। हालांकि, ऐसे कई तरीके होते हैं, जिनकी मदद से आप काम भी कर सकती हैं और कैसे अच्छा व्यवहार किया जाता है, अपने बच्चे को वह भी सिखा सकती हैं। यहां कुछ तरीके बताए गए हैं:
उदाहरण देकर समझाएं
जब भी आपको अपने बच्चे के बुरे बर्ताव की वजह से गुस्सा आए या आप नाराज हों, तो 10 तक गिनती गिनकर खुद को शांत करें। खुद को शांत रखें और अपने बच्चे को उदाहरण देते हुए यह समझाएं कि नखरें करके या फिर शारीरिक या मौखिक रूप से गलत हरकत करने से उसे वह नहीं मिलेगा जो वह चाहता है। हर समय एक समान स्वभाव बनाए रखें और स्थिति के हिसाब से खुद को न ढालें।
आत्म-नियंत्रण सिखाएं
आत्म-नियंत्रण ऐसा महत्वपूर्ण तरीका है, जो न सिर्फ बच्चे, बल्कि बड़ों के लिए भी जरूरी है। जब भी गुस्सा आए, बच्चे को खुद पर कंट्रोल करना सिखाएं, ताकि वह गुस्से में किसी को लात न मारे या हाथ न चलाए। अगर आपका बच्चा शुरू से ही आक्रामक है, तो इस तकनीक को जरूर अपनाएं, जो बेहतरीन साबित होती है। सभी बच्चों में खुद को नियंत्रित करने की बचपन से ही क्षमता होती है, इसलिए बस आपको उसे विश्वास दिलाना है कि वह ऐसा कर सकता है।
हिंसा का सहारा न लें
अपने बच्चे को अनुशासन में रखने के लिए पिटाई सही मार्ग नहीं है क्योंकि आप उसके सामने एक उदाहरण पेश करना चाहती हैं। ऐसे में बच्चे इस बात को अपने - दिमाग में भर लेते हैं कि इसका सहारा लेना ठीक है, -भले ही इससे किसी भी कीमत पर बचा जा सकता हो।
सुरक्षित वातावरण बनाएं
आप अपने बच्चे को एक ऐसा वातावरण दें, जहां वह बिना किसी डर के अपने गुस्से और नैगेटिव बातों को निकाल सके। उसे उसकी भावनाओं को समझने के लिए कहें और यह भावनाएं किस वजह से आ रही हैं, उसे भी समझने के लिए कहें। इतना ही नहीं, उसकी इन भावनाओं को व्यक्त करने के लिए उसे आप रचनात्मक तरीके दें। बाकी और भी तरीके हैं जिनसे उसे अच्छी चीजें सोचने को मिलेंगी, जैसे बाहर जाकर खेलना, कलरिंग या कोई स्किल हासिल करना।
अच्छे व्यवहार की तारीफ करें
एक गुस्सैल बच्चे को संभालने का सबसे महत्वपूर्ण -तरीका है कि जब वह अच्छा व्यवहार करे तो उसकी - तारीफ करें। जब बच्चा किसी कठिन परिस्थिति में कुछ सही करे, तो उसकी प्रशंसा करें और उसे बताएं कि अहिंसा हमेशा सबसे अच्छी चीज होती है।
सीमाएं निर्धारित करें
जब भी आप अपने गुस्सैल बच्चे से बात करती हैं, तो उसकी बात की जड़ तक जरूर जाएं और फिर उससे शांति से चर्चा करें। उसे यह बताएं कि उसकी कुछ चीजों - को स्वीकार नहीं किया जाएगा जैसे मारना, थूकना या 'लात मारना और अगर चीजें हाथ से निकलती हैं तो उसे 'टाइम-आऊट' भी दिया जाएगा।.
तुरंत डांटें
बच्चा जब भी कोई गलत काम करे तो उसको तुरंत कड़ी - आवाज में डांटें और घटना पर कार्रवाई करें। किसी भी परिस्थिति में पुरानी बातों को सामने न लाएं और कुछ समय पहले किए गए कार्य के लिए उसे बाद में नहीं डांटें।
अभिभावकों के लिए विशेष सुझाव:
- गुस्से में खुद पर नियंत्रण रखें।
- अपने बच्चे को सुनें और उसकी बातें समझें।
- प्यार और अनुशासन में संतुलन बनाएं।
❓FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Q1. गुस्सैल बच्चे को कैसे शांत करें?
उत्तर: शांत तरीके से बात करें, गिनती गिनवाएं, उसे अलग स्थान दें और अच्छे व्यवहार पर सराहना करें।
Q2. क्या मारना या सजा देना सही है?
उत्तर: नहीं, यह बच्चे को हिंसक बना सकता है। सकारात्मक अनुशासन और संवाद अधिक प्रभावशाली होते हैं।
Q3. क्या गुस्से पर नियंत्रण सिखाया जा सकता है?
उत्तर: बिल्कुल, सही गाइडेंस और अभ्यास से बच्चा अपने गुस्से को नियंत्रित करना सीख सकता है।
Q4. क्या हर बच्चा आक्रामक होता है?
उत्तर: नहीं, लेकिन कुछ बच्चों में यह व्यवहार अधिक होता है जिसे माता-पिता सही दिशा देकर सुधार सकते हैं।
Q5. गुस्सैल बच्चों के लिए कौन-सी एक्टिविटी फायदेमंद है?
उत्तर: पेंटिंग, योग, आउटडोर गेम्स, संगीत, ध्यान आदि गतिविधियां उनके मन को शांत करती हैं।
अच्छे माता-पिता कैसे बनें? आसान तरीके जानें
Thankyou