खरबूजा Cantaloupe Kharbuja , ककड़ी एक ही जाति के फल है। खरबूजा खाने के अद्भुत लाभ इन फलों को ताजा ही खाया जाता है। खरबूजा कई रंगों में मिलता है, लेकिन सामान्यतः पकने पर खरबूजा हरा से पीला या नारंगी रंग का हो जाता है। इसके फल लम्बी लताओं में लगते हैं, जो जमीन पर फैलने वाली और मोटी जड़ वाली होती है। इसमें 90 प्रतिशत तक पानी होता है इसलिए गर्मियों में खरबूजे का सेवन बहुत लाभ देता है। खरबूजे के बीजों में 40-50 प्रतिशत तेल पाया जाता है। खरबूजे का इस्तेमाल सलाद के रूप में होता है। कच्चे फलों का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी के रूप में भी किया जाता है।

खरबूजे में विटामिन्स, पानी और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ गर्मी से भी बचाने में मदद कर सकते हैं। आज हम आपको खरबूजा खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।
दिल : खरबूजे का नियमित रूप से सेवन करने से दिल संबंधी बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। खरबूजे में फोलिक एसिड पाया जाता है, यह रक्त की नलिकाओं में रक्त के जमने या थक्का बनने से रोकने में मददगार है। इसके सेवन से दिल को दुरुस्त रखा जा सकता है।
कब्ज : गर्मियों के मौसम में अधिक तेल-मसाले का सेवन आपके पेट को खराब कर सकता है इसलिए इस दौरान हल्की चीजें खानी चाहिएं। खरबूजे में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
आंखें : खरबूजे का सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन 'ए बीटा- कैरोटीन' पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
किडनी : खरबूजे में भूरपूर मात्रा में पानी और ऑक्सीकाइन होता है, जो किडनी स्टोन की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है।
डायबिटीज : डायबिटिक रोगियों के लिए सीमित मात्रा में खरबूजे का सेवन फायदेमंद हो सकता है। खरबूजे में मौजूद एडीनोसीन खून पतला करने का काम करता है। इससे कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।
इम्यूनिटी : खरबूजा खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और वायरल, बैक्टीरियल इंफैक्शन के खतरे से दूर रखता है। खरबूजे में विटामिन 'सी' पाया जाता है, इसके सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।
सावधानी
खरबूजा खाने से पहले थोड़ी देर ठंडे पानी में रखें। भोजन के कुछ देर बाद ही खरबूजे का सेवन करना ठीक रहता है।
खरबूजा खाली पेट या भोजन के पहले खाने से शरीर में एसिडिटी होने की की संभावना बढ़ जाती है। किसी-किसी को पित्त दोष के कारण बुखार भी हो जाता है।
खरबूजा बहुत ही ठण्डा और सुगन्धित होता है, इसलिए जिनको बहुत ज्यादा जुकाम तथा खांसी होती हो, या जिनकी पाचन क्रिया कमजोर हो, उन्हें खरबूजा नहीं खाना चाहिए। खरबूजा खाने के बाद पानी, दूध का सेवन नुकसानदायक है, तुरंत बाद पानी पीने से हैजा होने की आशंका रहती है। इसे उचित मात्रा में खाने के बाद एक गिलास शक्कर का शर्बत पीना पाचन के लिए विशेष उपयोगी है।
Thankyou