पेट्स का बीमा कराएं, पाए 1.5 लाख तक कवर
Pet Insurance in India
यदि आप कुत्ता ( Pet Insurance for Dogs ), बिल्ली (Pet Insurance for Cats ), गाय या कोई अन्य जानवर (पेट्स) पालते हैं तो उनका इंश्योरेंस करवा सकते हैं। इससे पेट्स के इलाज का महंगा बिल आपको नहीं चुकाना पड़ेगा। पेट्स के बढ़ते ट्रेंड को देखकर कई नामी कंपनियों ने इनके लिए इंश्योरेंस पालिसी शुरू की है। आइए इससे Pet Insurance India संबंधित सभी पहलुओं पर गौर करते हैं.पेट्स इंश्योरेंस क्या है? What is pet insurance ?
यह जानवरों के लिए खास इंश्योरेंस कवर है। इससे पेट्स के इलाज, सर्जरी आदि का खर्च तो कवर होता ही है, इनके चोरी जैसे नुकसान की भरपाई भी होती है।
कौन से जानवर कवर होते है?
पेट्स पॉलिसी आम तौर पर कुत्तों और बिल्लियों को कवर करती हैं। कुछ कंपनियां घोड़े, खरगोश, गाय और अन्य जानवर के लिए भी इंश्योरेंस ऑफर करती हैं।
पॉलिसी कहां से खरीदें?
पेट्स इंश्योरेंस पॉलिसी उपलब्ध करने वाली कंपनियां निम्न लिखित हैं।
■ द न्यू इंडिया एश्योरेंस
■ ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी
■ गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस
■ बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस
पॉलिसी कितने समय के लिए, किस रेट पर? Pet Insurance Cost
पेट्स इंश्योरेंस औसतन 7 हफ्तों से लेकर आठ साल तक के लिए होते हैं। इसमें अधिकतम 30-50 हजार रुपए का कवर मिलता है। कुछ विशेष पॉलिसियों में 1.5 लाख रपए तक का कवरेज भी मिलता है। आपको कवरेज राशि का 5-20% तक प्रीमियम चुकाना होगा।
पॉलिसी के लिए कौन से कागजात होंगे जरूरी?
जानवर की पहचान के लिए 5 तरफ से रंगीन तस्वीरें देनी होगी। यदि रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप - है, तो एक रंगीन फोटो से भी काम चल जाएगा।
पॉलिसी क्लेम के लिए कौन से कागजात होंगे जरूरी?
■ क्लेम लेटर,
■ मेडिकल कागजात,
■ बिल,
■ डेथ सर्टिफिकेट
■ चोरी से संबंधित कवर के लिए एफआईआर की कॉपी।
पॉलिसी का ध्यान रखें
इस तरह के इन्श्योरेंस कवर कुछ शर्तों पर ही मिलते हैं। मसलन जानवर में कोई विकलांगता न हो और रेबीज टीकाकरण आदि।
Thankyou